इन दो बैंकों ने किया Credit Card से जुड़े नियमों में बदलाव, नवंबर से होंगे लागू, यूजर्स पर पड़ेगा असर, पढ़ें पूरी खबर

एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। आइए जानें नए नियम कब प्रभावी होंगे?
Credit Card New Rules

Credit Card Rules: दिवाली के बाद देश के दो बड़े बैंक क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में बदलाव करने वाले हैं। पब्लिक सेक्टर के एसबीआई और प्राइवेट सेक्टर के आईसीआईसीआई बैंक ने नए नियमों का ऐलान भी कर दिया है, जो नवंबर में लागू होंगे। यदि आप भी क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो इन नियमों के बारे में जरूर जान लें।

क्रेडिट कार्ड वित्तीय लेनदेन के लिए महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। सही तरह से इस्तेमाल करने पर इसके कई फायदे हैं। यह कैश की कमी होने पर भुगतान को आसान बनाता है। रिवार्ड, कैशबैक, तत्काल वित्तीय सहायता इत्यादि सेवाओं का लाभ भी मिलता है। साथ ही क्रेडिट स्कोर सुधारने में भी मदद करता है।

एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े नए नियम (SBI Credit Card New Rules)

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन फीस में संशोधन किया है। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक ने सभी अन-सिक्योर्ड एसबीआई क्रेडिट कार्ड पर फीस को बढ़ाकर 3.75% कर दिया है। हालांकि डिफेंस और गैलेंट्री कार्डों पर यह नियम प्रभावी नहीं होगा। बता दें कि 1 दिसंबर से एसबीआई रुपे कार्ड के माध्यम से एक महीने में 50, 000 रुपये प्रतिमाह यूटिलिटी भुगतान पर 1% चार्ज देना होगा।

बदले गए आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम (Credit Card Rule Changes) 

इस प्राइवेट बैंक ने क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई बदलाव किए हैं। फ्यूल सरचार्ज, एयरपोर्ट लाउंज एक्सेस, खाद्य खरीददारी, लेट पेमेंट चार्ज समेत कार्ड पर मिलने वाले कई बेनेफिट्स पर कम करने का फैसला बैंक ने लिया है। अब सरकार लेनदेन पर कोई रिवार्ड यूजर्स कोप नहीं मिलेगा। DreamFolks कार्ड पर स्पा सुविधा भी बंद कर दी गई है। 1,00,000 रुपये प्रतिमाह से अधिक फ्यूल खर्च पर सरचार्ज छूट का लाभ भी नहीं मिलेगा। रिवर्सल फीस को 15 लाख से घटाकर 10 लाख रुपये कर दिया गया है। 50,000 रुपये प्रतिमाह से अधिक यूटिलिटी पेमेंट पर 1% चार्ज का भुगतान होगा होगा। नए नियम 15 नवंबर से लागू होंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews