इस बैंक ने दी ग्राहकों को गुड न्यूज, सेविंग अकाउंट पर मिलेगा पहले से ज्यादा रिटर्न, ब्याज दरों में वृद्धि, जानें लेटेस्ट रेट

mutual fund

Bank News: सेविंग अकाउंट के जरिए लोग अपने फाइनेंस को मैनेज करते हैं। बचत खाते पर ब्याज भी मिलता है, जिनमें बैंक अक्सर बदलाव भी करते रहते हैं। यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) ने सेविंग अकाउंट (Saving Account) के ब्याज दरों में बड़ा बदलाव किया है। इस डिजिटल बैंक ने 6 दिसंबर बुधवार को बचत खातों के ब्याज दरों में वृद्धि की घोषणा कर दी है।

कितनी है ब्याज दरें?

5 करोड़ से अधिक के राशि पर 7.75% ब्याज सालाना ब्याज मिल रहा है। बैंक एक लाख के जमाराशि पर 6% ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं एक लाख से 5 करोड़ की राशि 7% ब्याज मिल रहा है।

ये बैंक सेविंग अकाउंट पर दे रहें शानदार ब्याज

कई बैंक ऐसे हैं, जो वर्तमान में एक लाख से 5 लाख के जमाराशि पर 6% से अधिक इन्टरेस्ट ऑफर कर रहे हैं। फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस बैंक, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, इक्विटस स्मॉल फाइनेंस बैंक, डीबीएस बैंक और जना स्मॉल फाइनेंस बैंक भी इस लिस्ट में शामिल हैं।

यूनिटी बैंक एफडी रेट्स

यूनिटी बैंक एफडी फिक्स्ड डिपॉजिट पर भी आकर्षक ब्याज ऑफर कर रहा है। 7 दिन से लेकर 10 साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4.50% से लेकर 9% तक ब्याज ऑफर मिल रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए अधिकतम ब्याज करें 9.50% है। सबसे ज्यादा ब्याज ब्याज 1001 दिन के फिक्स्ड डिपॉजिट पर मिल रहा है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews