देश के इस बैंक ने दी गुड न्यूज, फ्री में मिलेगी 25 बैंकिंग सेवाएं, ग्राहकों को होगा लाभ

Vastu Tips, gullak, pigi bank

Free Banking Service: यदि आपका भी IDFC फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में अकाउंट है तो यह खबर आपके लिए बहुत काम की साबित हो सकती है। बैंक ने अपने फाउंडेशन डे पर ग्राहकों को बड़ी सौगात दी है। इस अवसर पर कई बैंकिंग सर्विसेज़ को फ्री करने और उसमें छूट देने का निर्णय लिया गया है, जिकि घोषणा भी हो चुकी है। शनिवार को एक बयान जारी करते हुए इस बैंक प्राइवेट सेक्टर बैंक ने ज़ीरो फी बैंकिंग (Zero Fee Banking)) की घोषणा कर दी है।

करना होगा ये काम

इसका लाभ उठाने के लिए ग्राहकों को बस कुछ शर्तों को पूरा करना होगा। मुफ़्त सर्विस का लाभ उठाने के लिए खाते में हर महीने औसतन 10,000 रुपये और 25,000 रुपये तक की राशि रखनी होगी। मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ वी. विद्यानाथन के मुताबिक यह कदम ग्राहकों के फायदे के लिए उठाया गया है। इसलिए 25 बैंकिंग सेवाओं को मुफ़्त करने का निर्णय लिया गया है। कई कस्टमर ऐसे होते हैं। यह नए पहल का फायदा उन लोगों को होगा तो थोड़ी भी वित्तीय समझ रखते हो। साथ में फीस और चार्जेस को समझ नहीं पाते।

फ्री होंगी ये सुविधाएं

ग्राहकों को डिमांड ड्राफ्ट, थर्ड पार्टी ट्रांजेक्शन, आईएमपीएस, आरटीजीएस, कैश डिपॉजिट-विथ्ड्रॉल, चेक बुक, एसएमएस अलर्ट, एटीएम ट्रांजेक्शन और अन्य कई सुविधाओं का लाभ मुफ़्त में मिलेगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews