देश के इस बैंक ने ग्राहकों को दी खुशखबरी, बढ़ा दिया सेविंग्स अकाउंट पर ब्याज, अब मिलेगा बंपर रिटर्न

Vastu Tips, gullak, pigi bank

Banking Updates: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा रेपो रेट में वृद्धि करने के बाद कई बैंकों ने कार, होम और अन्य प्रकार के कर्ज को महंगा कर दिया है। साथ ही जनता ईएमआई के बढ़ते बोझ भी परेशान हो चुकी है। इसी बीच ग्राहकों को राहत देते हुए कई बैंकों के एफडी और सेविंग्स अकाउंट (Savings Account Interest Rate) पर ब्याज दर बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिस लिस्ट में अब देश के प्राइवेट सेक्टर का प्रमुख बैंक “DCB Bank” भी शामिल है। इंटरेस्ट रेट में इजाफा करने की घोषणा बैंक ने कर दी है। एक तरफ भारत के अधिकतम बैंकों 4 फीसदी से लेकर 5 फीसदी तक तक का ब्याज दे रहा हैं, वहीं डीसीबी बैंक 7 फीसदी से ज्यादा का ब्याज दे रहा है।

बैंक ग्राहकों को 7.25 फीसदी का ब्याज बचत खाते पर दे रहा है। 1 लाख रुपये तक की राशि पर 2.25 फीसदी और 1-2 लाख रुपये की राशि पर 4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। वहीं 2 लाख रुपये से लेकर 5 लाख रुपये की राशि पर 5 फीसदी और 5 लाख रुपये से लेकर 10 लाख रुपये की राशि पर 6 फीसदी इंटरेस्ट मिल रहा है।

इसके अलावा 10 लाख रुपये लेकर 50 लाख रुपये तक की राशि के लिए नई दरें 7 फीसदी है। 50 लाख रुपये से 2 करोड़ ररुपये की राशि पर 7.25 फीसदी ब्याज मिल रहा है। बता दें कि तिमाही के आधार पर इंटरेस्ट का भुगतान बैंक द्वारा किया जाएगा। नई दरें 14 फरवरी से ही लागू हो चुकी है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews