दिवाली से पहले इस बैंक ने किया FD के ब्याज दरों में संशोधन, 400 दिन के टेन्योर पर मिलेगा 8.25% रिटर्न, जानें नए रेट

बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के इन्टरेस्ट रेट में बदलाव किया है। वरिष्ठ नागरिकों को एक्स्ट्रा ब्याज ऑफर कर रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: कई लोग फिक्स्ड डिपॉजिट को सुरक्षित और जोखिम मुक्त निवेश के लिए एक बेहतर ऑप्शन मानते हैं। इसमीन निर्धारित समय के लिए अपने पैसे जमा करते हैं। जिस पर बैंक समय-समय पर ब्याज भी ऑफर करते रहते हैं। त्ययोहारों के सीजन को देखते हुए कई बैंकों ने एफडी के ब्याज दरों में बदलाव किया है। इस लिस्ट में अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक भी शामिल हो चुका है।

इस प्राइवेट सेक्टर बैंक ने 3 करोड रुपये से कम के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव कर दिया है। नए इंटरेस्ट रेट प्रभावी भी हो चुके हैं। बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 0.5% एक्स्ट्रा ब्याज भी ऑफर कर रहा है। टैक्स सेवर डिपॉजिट और ग्रीन डिपॉजिट पर भी नई ब्याज दरें लागू हो चुकी है।

बैंक दे रहा कितना ब्याज? (IDFC First Bank FD)

यह बैंक सामान्य नागरिकों को 3% से लेकर 7.75% तक ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 3.50% से लेकर 8.25% है। सबसे ज्यादा रिटर्न 400 दिन से लेकर 500 दिन के टेन्योर पर मिल रहा है। 5 वर्ष के टैक्स सेवा डिपॉजिट पर 6. 75% और 1000 दिन के ग्रीन डिपॉजिट पर 6. 80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से सामान्य नागरिकों के लिए ब्याज दरें (Fixed Deposit)

  • 7 से 14 दिन- 3%
  • 15 से 29 दिन- 3%
  • 30 से 45 दिन- 3%
  • 46 से 90 दिन- 4.50%
  • 91 से 180 दिन- 4.50%
  • 181 दिन से लेकर 1 साल से कम- 5.75%
  • 1 साल- 6.50%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 399 दिन तक- 7.25%
  • 400 दिन से लेकर 500 दिन तक- 7.75%
  • 2 साल 1 दिन से लेकर 3 साल तक- 6.80%
  • 3 साल 1 दिन से लेकर 5 साल तक- 6.75%
  • 5 साल 1 दिन से लेकर 10 साल तक- 6.50%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews