आपके हर सपने को साकार करेगा ‘हरे सोने’ का यह बिजनेस, सरकार भी करेगी मदद, हर महीने होगी लाखों रुपए की कमाई

आपके हर सपने को साकार करेगा ‘हरे सोने’ का यह बिजनेस, सरकार भी करेगी मदद, हर महीने होगी लाखों रुपए की कमाई

Business Idea : इन दिनों लोग नौकरी के पीछे ना जाकर बिजनेस के पीछे भाग रहे हैं। अगर आपके थोड़े बहुत पैसे और कुछ क्रिएटिव आइडियाज है, तो आप भी सक्सेसफुल बिजनेसमैन बन सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसा बिजनेस आइडिया बताने वाले हैं, जो बहुत ही कम स्पेस में शुरू किया जा सकता है और इससे आप महीने में लाखों रुपए कमा सकते हैं। वहीं, यदि आपके पास बहुत अधिक जमीन है, तो आप भी यह स्टार्टअप आसानी से शुरू कर सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताएंगे जो बहुत ही कम स्पेस में स्टार्ट किया जा सकता है। इससे आप हर महीने 50,000 से लेकर लाखों रुपये तक आराम से कमा सकते हैं। जितनी अधिक आपके पास जमीन होगी, उतनी अधिक आपकी अर्निंग हो सकती है।

आप इस काम को अपने घर के छत पर या फिर किसी भी छोटे से स्पेस से शुरू कर सकते हैं। अगर आपके पास बहुत बड़ी जमीन है, तो आप वहां पर भी अपने इस बिजनेस को स्टार्ट कर सकते हैं। आपका स्पेस जितना होगा उतना अधिक आपका प्रोडक्शन होगा और जितना अधिक आपका प्रोडक्शन होगा, उतना आपको प्रॉफिट मिलेगा। बता दें कि इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए आपको FSSAI से लाइसेंस लेनी पड़ती है। दरअसल, आज हम आपको स्पिरुलिना बिजनेस के बारे में बताएंगे।

क्या होता है स्पिरुलिना?

स्पिरुलिना एक छोटा सा पौधा होता है जो पानी में उगाया जाता है। यह अक्सर झील, झरने और खारे पानी में पाया जाता है। इसमें कई प्रकार के प्रोटीन, जैसे फिकोसियनिन, गामा-लिनोलेनिक एसिड (GLA) और अन्य अमिनो एसिड्स मौजूद होते हैं। इसके साथ ही स्पिरुलिना में कई प्रकार के विटामिन और मिनरल्स भी होते हैं, जोकि शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। बता दें कि इसके पाउडर को मेडिकल में भी यूज किया जाता है।

इस तरह करें प्रॉडक्ट तैयार

  • इस बिजनेस के लिए आपके पास जमीन होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपको इस बिजनेस के लिए पर्याप्त पानी की जरूरत होती है।
  • पानी के लिए तारपोलिन टैंक बना सकते हैं जोकि फैब्रिक मेड होती है।
  • बता दें कि इसकी वारंटी लगभग 5 से 7 साल के बीच की होती है और इससे लगभग 85% कॉस्ट सेव हो जाता है।
  • इसके बाद आप स्पिरुलिना तैयार करने के लिए पानी में बीज डालें। इससे आपको बार-बार आपको प्रोडक्शन मिलेगा।
  • इस प्रक्रिया के लिए 15 दिनों का समय लगता है।
  • जिसके बाद पानी से अलग होकर इसका पेस्ट आपको मिल जाएगा, जिसे आपको ड्राई करना पड़ेगा।
  • बता दें कि यह देखने में बिल्कुल मलाई जैसा होता है।
  • वहीं, अब इस तैयार किए गए पेस्ट को साफ पानी से धो लेना है।
  • जिसके बाद स्पिरुलिना को ड्राई करने के लिए आप सोलर ड्रायर का उपयोग करें, जिसका टेंपरेचर बाहर के टेंपरेचर से कम-से-कम 10 से 12 डिग्री सेल्सियस अधिक होनी चाहिए।
  • इस दौरान आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि उस ड्रायर का धूल और मिट्टी से बिल्कुल भी संपर्क ना हो।
  • इस ड्रायर में स्पिरुलिना को सूखने में करीब 4 से 8 घंटे का समय लगता है, जो सूखने के बाद पापड़ी की तरह लेयर बन जाएगा।
  • अब इसे आपको पाउडर तैयार करना है इसके लिए पल्वरराइज में इसे डाल दें।
  • जिसके बाद आपको फाइनल प्रॉडक्ट यानी की पाउडर बन जायेगा।

कितना करें कंज्यूम

  • इससे तैयार हुए टेबलेट को दिनभर में 2 से 4 तक इंसान कंज्यूम कर सकता है।
  • बता दें कि 1 ग्राम स्पिरुलिना 1 KG हरी सब्जियों और 1 KG फल के बराबर होता है।

50 हजार में शुरू करें बिजनेस

आप इस बिजनेस को मिनिमम 50,000 रुपये से शुरू कर सकते हैं। बता दें कि स्पिरुलिना की मार्केट प्राइस ₹600 प्रति किलो है। इसलिए हमेशा पारंपरिक फार्मिम अपनाएं ताकि प्रोडक्शन के बाद भी आपको प्रॉफिट हो सके। इसके अलावा, इस बिजनेस के लिए आपको बार-बार नया पानी उपयोग करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि जब पानी और पेस्ट को अलग करेंगे, तो उससे अलग होने वाला साफ पानी को आप वापस से री-यूटिलाइज कर सकते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews