इस मल्टीबैगर शेयर ने 30 दिनों में दे दिया 143 फीसदी का रिटर्न, गिरावट के दौर में भी दिखा रहा तेजी!

10 जनवरी का कारोबार टॉस द कॉइन के निवेशकों के लिए बेहतरीन रहा। एक तरफ जहां शेयर बाजार गिरावट में कारोबार कर रहा था, वहीं इस स्टॉक में कारोबार के दौरान अपर सर्किट देखने को मिला। बता दें कि इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को अब तक 143 फीसदी का मुनाफा दे दिया है।
इस मल्टीबैगर शेयर ने 30 दिनों में दे दिया 143 फीसदी का रिटर्न, गिरावट के दौर में भी दिखा रहा तेजी!

10 जनवरी, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शेयर बाजार लाल निशान में दिखाई दिया। लगभग सभी सेक्टर्स में बुरी तरह गिरावट नजर आई, जिससे निवेशकों ने बड़ी मात्रा में पैसा गवाया। लेकिन इस दौरान एक मल्टीबैगर शेयर में अपर सर्किट देखने को मिला, जिससे यह शेयर चर्चा का विषय बन गया।

दरअसल, 10 जनवरी को टॉस द कॉइन के स्टॉक में अपर सर्किट लगा। बता दें कि यह कंपनी चेन्नई की एक मार्केटिंग कंसलटिंग कंपनी है। बीते दिन इस स्टॉक में 5 फीसदी का अपर सर्किट देखने को मिला, जिससे यह चर्चा में आ गया।

जबरदस्त ऊंचाई पर पहुंच गया

शुक्रवार को, हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन, शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के चलते निवेशकों के 5.7 लाख करोड़ रुपए डूब गए। निफ्टी में बीते दिन 23,500 के स्तर पर कारोबार हुआ, जबकि सेंसेक्स 241 अंक गिर गया। मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इस दौरान टॉस द कॉइन का शेयर जबरदस्त ऊंचाई पर पहुंच गया। इस शेयर में अपर सर्किट देखने को मिला। बीते दिन यह शेयर 834 रुपए पर खुला, और कुछ ही समय बाद इसमें 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा।

अब तक निवेशकों को 143 फीसदी का रिटर्न दिया

बता दें कि इस कंपनी ने अपने निवेशकों को एक महीने में 143 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी की लिस्टिंग 17 दिसंबर को हुई थी। लिस्टिंग के दौरान ही कंपनी ने अपने निवेशकों का पैसा दोगुना कर दिया था। लिस्टिंग के समय इस शेयर का प्राइस बैंड 182 रुपए था, जबकि लिस्टिंग के बाद यह 363 रुपए पर कारोबार करता हुआ देखा गया। इसके बाद भी कंपनी के शेयर में अपर सर्किट लगता रहा और निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा दिया। फिलहाल, इस कंपनी का शेयर बाजार में 883.35 रुपए पर कारोबार कर रहा है। यह चेन्नई की एक मार्केटिंग कंसलटिंग कंपनी है, जिसकी शुरुआत 2020 में हुई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews