इस साल दिवाली-धनतेरस पर इन 3 गोल्ड स्कीम में करें इन्वेस्ट, गहने खरीदने की जगह यह होगा बेस्ट ऑप्शन, जानें

gold silver

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। दिवाली और धनतेरस में बस कुछ दिनों का समय है। इस दौरान सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। यदि आप भी इस साल कुछ अलग करना चाहते हैं तो गोल्ड की ज्वेलरी खरीदने की जगह आप कुछ स्कीम (Gold Schemes) में इन्वेस्ट कर सकते हैं। ऐसी कई स्कीम में जिसमें इन्वेस्ट करना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। बता दें की मार्केट में सोने की कीमत निचले स्तर पर देखी जा रही है, इसलिए दिवाली पर गोल्ड स्कीम में निवेश करने का अच्छा मौका मिल रहा है। आइए जानें उन स्कीम के बारें में जिनमें इन्वेस्ट करके आपको तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।

यह भी पढ़े…अच्छी खबर : इस योजना में MP को देश में मिला दूसरा स्थान, PM Modi ने दिया अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम आपके लिए निवेश का अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह एक सरकारी सिक्योरिटी होती है। इस स्कीम में निवेश करने वाले ग्राहकों को इश्यू प्राइस का भुगतान करना होता है। क्योंकि यह एक सरकारी स्कीम है, इसलिए इसमें गारंटी भी मिलती है और इसमें 10 साल से अधिक अवधि तक इन्वेस्ट करने में अच्छा मुनाफा भी हो सकता है। इस स्कीम में 2.50 फीसदी का ब्याज दर मिलता है।

यह भी पढ़े…ग्राहकों को मिलेगी राहत, बैंक के नियमों में होगा सुधार, केन्द्रीय वित्तमंत्री ने दिए निर्देश, यहाँ जानें

डिजिटल गोल्ड एंड गोल्ड म्यूचुअल फंड

डिजिटल गोल्ड एंड गोल्ड म्यूचुअल फंड भी गोल्ड में इन्वेस्ट करने का बेहतरीन ऑप्शन होता है। निवेशक इस स्कीम के तहत अपने गोल्ड को बेच भी सकते हैं। इस स्कीम में निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न भी मिलता है।

गोल्ड ईटीएफ 

गोल्ड ईटीएफ भी एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है। यदि आपको स्टॉक और शेयर बाजार का हाल पता है तो आपके लिए इसमें निवेश करना आसान बन जाता है। इस स्कीम में खतरा भी कम होता है और स्टोरेज की जरूरत भी नहीं पड़ती। निवेशक अपनी मर्जी के कम और लंबी टाइमलाइन के लिए इन्वेस्ट कर सकता है। इसके अलावा इसके स्टॉक को एक्सचेंज में खरीदा और बेचा भी जा सकता है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज इन बातों का दावा नहीं करता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews