Share Market में तेजी का दौर, हरे निशान पर बाजार, देखें Sensex , Nifty का हाल

Share Market में तेजी का दौर, हरे निशान पर बाजार, देखें Sensex , Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन आज शेयर मार्केट (Share Market) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। कारोबारी सप्ताह के पांचवे और अंतिम दिन शुक्रवार को आज जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बड़ी बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दिए। खास बात ये है कि बाजार अभी भी हरे निशान पर कारोबार कर रहा है। यहाँ बता दें कि गुरुवार को भी Share Market बढ़त के साथ ही ओपन हुआ था।

आज 29 जुलाई 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 29 July 2022) तूफानी तेजी के साथ ओपन हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 528.14 अंक की तेजी के साथ 57385.93 अंक के स्तर पर कारोबार करता खुला वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) भी 164.00 अंक की बढ़त के साथ 17093.60 अंक के स्तर पर खुला।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोना चमका, चांदी भड़की, बाजार में बड़ी तेजी

ताजा अपडेट के मुताबिक शेयर मार्केट अभी भी हरे निशान पर ही कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स (Sensex) 519.52  अंक की तेजी के साथ 57377.31 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी (Nifty) 168.05 अंक की बढ़त के साथ 17097.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

ये भी पढ़ें – IMD Alert : दिल्ली-UP-बिहार में बदला मौसम, 8 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, मानसून सहित 4 चक्रवाती सिस्टम एक्टिव, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews