आज दिन भर Share Market में गिरावट का माहौल, देखें Sensex व Nifty का हाल

आज दिन भर Share Market में गिरावट का माहौल, देखें Sensex व Nifty का हाल

व्यापार, डेस्क रिपोर्ट। कारोबारी सप्ताह का चौथा दिन गुरुवार आज शेयर मार्केट (Share Market) के लिए निराशाजनक रहा। इन्वेस्टर्स दिनभर मार्केट के ऊपर जाने का इन्तजार करते रहे लेकिन ओपन होते ही धड़ाम से गिरा शेयर बाजार बंद भी गिरावट के साथ ही हुआ। सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों लाल निशान के साथ ओपन हुए और बंद होते समय भी लाल निशान पर ही रहे।

आज 10 नवम्बर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 10 November 2022) बंद हुआ तो गिरावट के साथ हुआ। बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (Sensex) 419.85 अंक की गिरावट के साथ 60613.70 अंक के स्तर पर कारोबार करता बंद हुआ और एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 128.80 अंक की गिरावट के साथ 18028.20 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ बंद हुआ।

ये भी पढ़ें – Nepal टूर की प्लानिंग कर रहे हैं तो एक बार IRCTC के इस प्लान पर भी नजर जरूर डालिये

इससे पहले आज सुबह जब शेयर मार्केट ओपन हुआ तो खुलते ही धड़ाम हो गया। सेंसेक्स (Sensex) 309.72 अंक की गिरावट के साथ  60723.83 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ ओपन हुआ, वहीं निफ्टी (Nifty) 93.70 अंक की गिरावट के साथ 18063.30 अंक के स्तर पर कारोबार करता हुआ खुला।

ये भी पढ़ें – नरोत्तम मिश्रा ने जताया विश्वास ‘पीएम मोदी के नेतृत्व में गुजरात में फिर खिलेगा कमल’

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews