
Share Market Update : नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन आज सोमवार को शेयर मार्केट तेजी के साथ शुरू हुआ। आज 19 दिसंबर 2022 को शेयर मार्केट (Share Market Today 19 December 2022) की ओपनिंग तेजी के साथ हुई और क्लोजिंग भी तेजी के साथ ही हुई।
ऐसी रही सेंसेक्स और निफ्टी की ओपनिंग
पिछले दो दिनों से गिरावट के साथ ओपनिंग पर ब्रेक लगाते हुए आज सुबह शेयर बाजार तेजी के साथ शुरू हुआ। मार्केट की शुरुआत में बीएसई का सेंसेक्स 68 अंक की तेजी के साथ 61405 अंक के स्तर पर खुला और एनएसई का निफ्टी 19 अंक की तेजी के साथ 18288 अंक के स्तर पर खुला।
क्लोजिंग के समय ऐसा था सेंसेक्स और निफ्टी का हाल
शेयर मार्केट में एक बार फिर आज तेजी रही, मार्केट की क्लोजिंग के समय सेंसेक्स (Sensex) 468.38 अंक की बढ़त के साथ 61806.19 अंक के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी (Nifty) 151.50 अंक की तेजी के साथ 18420.50 अंक के स्तर पर बंद हुआ।
लेखक के बारे में
Atul Saxena
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.
पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ....
पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →

