आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी ने हरा निशान, ऑटो और IT शेयर्स उछले

आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स और निफ्टी आज तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। सुबह 10:00 बजे तक सेंसेक्स में 300 अंकों का उछाल देखने को मिला।
आज भारतीय शेयर बाजार में बढ़त, सेंसेक्स और निफ्टी ने हरा निशान, ऑटो और IT शेयर्स उछले

__stock market

भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का माहौल देखने को मिल रहा है। सुबह 9:52 तक सेंसेक्स 78,704 अंकों पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स ने अपनी शुरुआत 78,657 अंकों के साथ की थी। वहीं, सेंसेक्स ने आज का अपना हाई 78,822 बनाया है। आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल देखने को मिला, जबकि अब तक का न्यूनतम स्तर (लो) 78,542 रहा है। वहीं, निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने आज 23,783 अंकों के साथ कारोबार शुरू किया है। सुबह 9:55 तक निफ्टी का हाई 23,842 और न्यूनतम स्तर (लो) 23,751 देखने को मिला है।

आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 19 में तेजी देखने को मिली, जबकि 11 शेयरों में गिरावट का लाल निशान देखने को मिला है। वहीं आज आईटी और ऑटो सेक्टर में शानदार तेजी का माहौल है, जबकि बैंकिंग और एनर्जी सेक्टर में गिरावट देखने को मिल रही है।

आज इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ का अंतिम दिन

वहीं निवेशकों के लिए आज एक शानदार अवसर होने वाला है। दरअसल, आज इंडो फार्म इक्विपमेंट के आईपीओ का अंतिम दिन है। निवेशक आज, यानी 2 जनवरी तक, इस आईपीओ में बोली लगा सकते हैं। यह आईपीओ 31 दिसंबर को ओपन हुआ था। 3 जनवरी को शेयर अलॉट किए जाएंगे, और जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उन्हें 6 जनवरी को रिफंड दिया जाएगा। 6 जनवरी को ही शेयर डिमैट अकाउंट में क्रेडिट होंगे। 7 जनवरी को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

जानिए कैसा था बीते दिन का कारोबार

दरअसल बीते दिन, यानी 1 जनवरी के भारतीय शेयर बाजार की बात करें तो सेंसेक्स में बीते दिन 368 अंकों का उछाल देखने को मिला था। सेंसेक्स ने 78,570 के स्तर पर अपना कारोबार बंद किया था। वहीं निफ्टी ने भी 98 अंकों की बढ़त लेकर 23,742 के स्तर पर दिन का अंत पर अपना कारोबार बंद किया था। वहीं बीएसई मिडकैप 46,675 पर और बीएसई स्मॉलकैप 55,750 के स्तर पर कारोबार बंद किया था। दोनों ही सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews