आज लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज के आईपीओ का दूसरा दिन, पहले दिन ही 2.80 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ

1 जनवरी को बाजार में लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज का आईपीओ ओपन हो गया है। बता दें कि कंपनी के शेयर 8 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। निवेशकों के पास इस आईपीओ में बोली लगाने का शानदार अवसर है।
आज लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज के आईपीओ का दूसरा दिन, पहले दिन ही 2.80 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ

यदि आप शेयर बाजार में निवेश करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद शानदार हो सकती है। दरअसल, लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज का आईपीओ शेयर बाजार में ओपन हो गया है। 1 जनवरी को यह आईपीओ ओपन हुआ और पहले दिन से ही इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी ने कुल 35.6 लाख शेयर पेश किए हैं, जबकि पहले ही दिन 98.32 लाख शेयरों के लिए बोली लग चुकी है।

बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5:00 बजे तक लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज ट्रेडिंग के 35,06,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 98,32,000 शेयरों की बोलियां लग चुकी थीं। अब तक इस आईपीओ को 2.80 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है।

कितना तय किया गया प्राइस बैंड?

दरअसल 1 जनवरी को ओपन हुए इस आईपीओ का प्राइस बैंड कंपनी की ओर से ₹51 से ₹52 प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ का न्यूनतम लॉट साइज 2000 शेयरों का रखा गया है, यानी निवेशक न्यूनतम 2000 शेयरों की बोली लगा सकते हैं। कंपनी का शेयर 8 जनवरी को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होगा। ऐसे में यदि आप भी आईपीओ में निवेश का इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि आपको लियो ड्राई फ्रूट्स एंड स्पाइसेज के इस आईपीओ के लिए 3 जनवरी तक बोली लगाने का मौका मिलेगा।

आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस काम में किया जाएगा इस्तेमाल

कंपनी ने इस आईपीओ के जरिए कुल 35,06,000 फ्रेश शेयर इश्यू किए हैं। इश्यू शेयर के बाद कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर्स ग्रुप की कुल हिस्सेदारी 38.11% रह जाएगी। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 2,46,000 इक्विटी शेयर आरक्षित करने का भी विचार कर रही है। वहीं, आईपीओ के जरिए जुटाई गई रकम का इस्तेमाल कंपनी ब्रांडिंग, विज्ञापन और मार्केटिंग गतिविधियों के साथ-साथ अन्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए कर सकती है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews