Market Today: आज शेयर बाजार में धूम, वित्त वर्ष 2024 का आखिरी महीना हुआ शुरू, सेंसेक्स, निफ्टी समेत कई शेयरों में दिखाई दे रहा उछाल

Market Today: आज शेयर बाजार में धूम, वित्त वर्ष 2024 का आखिरी महीना हुआ शुरू, सेंसेक्स, निफ्टी समेत कई शेयरों में दिखाई दे रहा उछाल

Market Today: आज यानी 1 मार्च के शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है। एक तरफ महीने का पहला दिन है वहीं दूसरी और हफ्ते का आखिरी कारोबारी दिन, इस नए महीने के शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में निवेशकों का रुख अच्छा नजर आ रहा है। दरअसल आज से वित्त वर्ष 2024 का आखिरी महीना यानी मार्च शुरू हो गया है। जानकारी के अनुसार आज BSE का सेंसेक्स 106 अंक चढ़कर 72600 पर खुला, तो वहीं NSE के निफ्टी में 65 अंक की बढ़त के चलते 22,048 पर शुरूआती कारोबार शुरू हुआ।

आज शेयर बाजार का मोमेंटम पॉजिटिव:

दरअसल आज बाजार में कारोबार शुरू होते ही NSE का निफ्टी 120 अंक चढ़ गया है और बैंक निफ्टी 46500 के ऊपर पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार आज भारत की चौथी तिमाही के 8.4 फ़ीसदी के शानदार जीडीपी ग्रोथ की वजह से शेयर बाजार का मोमेंटम पॉजिटिव रह सकता है। जबकि अमेरिका में महंगाई के आंकड़े कंट्रोल में दिखाई दे रहे है। जिसके चलते निवेशको का रुख बाजार की तरफ बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक आज निफ्टी और बैंक निफ़्टी के टेक्निकल इंडिकेटर्स तेजी के संकेत देते हुए दिख रहे हैं।

निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में तेजी:

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार यानी 1 मार्च को भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान में निफ़्टी मिड कैप 100, बीएसई स्मॉल कैप, निफ़्टी आईटी, निफ़्टी बैंक, निफ़्टी ऑटो, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में तेजी देखि गई। वहीं गिरावट में निफ्टी फार्मा इंडेक्स कारोबार कर रहा था। शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट दिखाई दे रही है।

कल बाजार में दिखाई दी थी तेजी:

दरअसल कल यानी 29 फरवरी को भारतीय शेयर बाजार में तेजी दिखाई दी थी। जानकारी के अनुसार सेंसेक्स में 195 अंक की बढ़त के चलते कारोबार 72,500 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि निफ्टी में 31 अंक की तेजी के चलते 21,982 के स्तर पर कारोबार बंद किया गया था। कल बाजार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट दिखाई दी थी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews