आज भारतीय शेयर बाजार में देखने को मिल रही तेजी, Sensex में 200 अंकों का उछाल, निफ्टी भी मजबूत, यहां जाने आज का बाजार

आज यानी 20 अगस्त को एक बार फिर भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में उछाल दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कामकाज में 200 अंक बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 50 अंक चढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
आज भारतीय शेयर बाजार में शानदार तेजी, सेंसेक्स 1300 अंक उछला, निफ्टी में 400 अंको की बढ़त

आज भारतीय शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दी है। दरअसल बाजार के शुरूआती कारोबार की बात करें तो इस समय सेंसेक्स (Sensex) के 30 में 26 शेयर हरे निशान में बढ़त लेते हुए देखने को मिले है जबकि शुरूआती कामकाज के दौरान 4 में गिरावट दिखाई दे रही है।

दरअसल आज के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में 200 अंकों का उछाल लेकर कारोबार शुरू हुआ है। आज सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कामकाज 80,650 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) की बात करें तो निफ्टी ने भी शुरूआती कामकाज के दौरान 50 अंक की बढ़त लेकर अपना कारोबार 24,650 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

जोमैटो में आज लार्ज ट्रेड, वैल्यू 5563 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई

जानकारी के अनुसार जोमैटो में आज 21.49 करोड़ शेयरों में लार्ज ट्रेड देखने को मिल रहा है और इस बड़े ट्रेड की वैल्यू 5563 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है। दरअसल कुल शेयरों की बात करें तो ये ब्लॉक डील लगभग 2.49 फीसदी शेयरों कि की जा रही रही है। हालांकि इस लार्ज ट्रेड के बाद कंपनी का शेयर 260 रुपये पर आ चुका है। वहीं इसमें 0.73 फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही है।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

बाजार की स्थिति पर नजर डालें तो आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स में बीपीसीएल, टीसीएस, हीरो मोटोक्रॉप, इंडसइंड बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी मंगलवार को शुरुआती कारोबार में ओएनजीसी, भारती एयरटेल, सीआईपीएलए, एचसीएल टेक और आईटीसी एनएसई के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं। जबकि बीएसई (BSE) की कंपनियों में टीसीएस (TCS) के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी दिखाई दे रही है।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी सोमवार को बाजार में फ्लैट कारोबार दिखाई दिया था। कल सेंसेक्स में 12 अंक की गिरावट देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 80,424 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 31 अंक की बढ़त लेकर 24,572 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews