आज घरेलु शेयर बाजार में दिखाई दिया बंपर उछाल, सेंसेक्स ने भरी 800 अंक की उड़ान, निफ्टी भी मजबूत, पढ़ें आज का बाजार

आज यानी 16 अगस्त को घरेलु शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कामकाज में उछाल देखने को मिल रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सेंसेक्स (Sensex) शुरूआती कारोबार के दौरान 800 अंक की बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी 250 अंक चढ़कर अपना दिन का कारोबार शुरू किया है।
भारी गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, सेंसेक्स 76,400 के पार, निफ्टी 50 अंक फिसला

आज घरेलू शेयर बाजार (indian share market) में शुरूआती कारोबार में जबरदस्त तेजी दिखाई दे रही है है। दरअसल शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स (Sensex) के 30 में से 29 शेयर बढ़त लेते हुए दिखाई दे रहे हैं जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान 1 में गिरावट भी दर्ज की गई है। वहीं निफ्टी 50 की बात करें तो 48 में तेजी और 2 में गिरावट दिखाई दे रही है।

दरअसल आज शुरूआती कामकाज के दौरान सेंसेक्स 800 अंक जबरदस्त बढ़त के साथ शुरू हुआ है। जिसके चलते सेंसेक्स (Sensex) ने अपना दिन का कारोबार 79,906 पर शुरू किया। जबकि निफ्टी (nifty) ने भी आज शुरूआती कारोबार के दौरान 250 अंक का उछाल लेकर अपना कारोबार 24,387 स्तर पर कारोबार शुरू किया।

वहीं, बुधवार को अमेरिकी बाजारों में भी सकारात्मक रुख देखा गया। डाओ जोंस इंडेक्स 1.39% की वृद्धि के साथ 40,563 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 2.34% की बढ़त के साथ 17,594 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि S&P500 में 1.61% की तेजी आई और यह 5,543 अंक पर समाप्त हुआ।

दरअसल एशियाई बाजारों में आज मजबूती का रुख देखने को मिला है। वहीं जापान का निक्केई सूचकांक 2.92% की उछाल के साथ आगे बढ़ा है। जबकि हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग सूचकांक 1.73% चढ़ा, इसके साथ ही चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.092% की मामूली बढ़त दर्ज की गई। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.79% की बढ़त के साथ कारोबार करता नजर आया।

आज के टॉप गेनर्स (Top Gainers):

दरअसल आज भारतीय शेयर बाजार के टॉप गेनर्स की बात करें तो इसमें विप्रो ओएनजीसी, हिंडाल्को, एमएंडएम, एनएसई पर हिंडाल्को, एमएंडएम, टेक महिंद्रा लाभ के शेयर शामिल थे। वहीं आज यानी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में एचडीएफसी लाइफ, हीरो मोटो कॉर्प, पावर ग्रिड के शेयर में कमजोरी देखी गई हैं।

जानें कल के बाजार का हाल:

दरअसल कल यानी गुरुवार को बाजार में अवकाश था। वहीं इससे पहले बाजार में तेजी दिखाई दी थी। सेंसेक्स में 150 अंक की तेजी देखी गई थी। जिसके चलते सेंसेक्स ने अपने दिन का कारोबार 79,065 के स्तर पर बंद किया था। जबकि निफ्टी की बात की जाए तो निफ्टी ने 4 अंक की तेजी लेकर 24,143 के स्तर पर दिन का कारोबार बंद किया था।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews