Today Market: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज का शेयर बाजार, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 105 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

Today Market: गिरावट के साथ शुरू हुआ आज का शेयर बाजार, शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 105 अंक लुढ़का, निफ्टी में भी गिरावट

Today Market: 5 मार्च को यानी आज भारतीय शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। आज शुरूआती कारोबार के दौरान बाजार में निवेशक को नुकसान उठाना पड़ रहा है। जानकारी के मुताबिक आज शुरुआत में सेंसेक्स में 16 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है वहीं 14 में तेजी देखने को मिल रही है।

दरअसल मंगलवार को शुरूआती कारोबार के दौरान बीएसई सेंसेक्स ने 100 अंक की कमजोरी पर कामकाज शुरू किया, वहीं निफ्टी ने भी 22380 अंक के नीचे का रुख अपनाया। दरअसल इसको लेकर बाजार के विशेषज्ञों का मानना है कि गिफ्ट निफ्टी 22 508 के लेवल पर कारोबार कर रहा है जिससे समझ आता है कि भारत में शेयर बाजार के कामकाज की शुरुआत सामान्य नोट पर हो सकती है।

JG केमिकल्स लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका

वहीं दूसरी और आज से JG केमिकल्स लिमिटेड के IPO में निवेश का मौका है। इस IPO में 7 मार्च तक निवेशक बोली लगा सकेंगे और वहीं 13 मार्च को कंपनी के शेयर्स भारतीय बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर लिस्ट होंगे। दरअसल JG केमिकल्स लिमिटेड ने इस शेयर के इश्यू का प्राइस बैंड ₹210-₹221 तय किया है, और रिटेल निवेशक 7 मार्च तक इसमें बिडिंग कर सकते हैं।

निफ्टी ने बनाया ऑल टाइम हाई, शेयर बाजार में छाए रहे तेजी के बाद गिरावट

वहीं कल, 4 मार्च को निफ्टी ने एक ऑल टाइम हाई बनाया, लेकिन इसके बाद थोड़ी सी गिरावट देखने को मिली, और यह 22,405 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में भी 66 अंक की बढ़त के चलते कल का कारोबार 73,872 के स्तर पर बंद हुआ था, लेकिन आज शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews