Upcoming IPO: दिसंबर में खुलने जा रहा है इन 4 कंपनियों का आईपीओ, करोड़ों का होगा साइज़, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: दिसंबर में खुलने जा रहा है इन 4 कंपनियों का आईपीओ, करोड़ों का होगा साइज़, यहाँ जानें डिटेल्स

Upcoming IPO: यदि आप निवेश करने के लिए सही आईपीओ की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। दिसंबर का महिना शुरू हो चुका है और इसी के साथ कई कंपनियां अपने आईपीओ को ऑपन करने की तैयारी भी शुरू कर सकते हैं। नवंबर में करीब 10 IPO खुले, जिसमें से कुछ से निवेशकों को निराश किया तो कुछ से निवेशक संतुष्ट नजर आए हैं। 5 बड़ी कंपनियां दिसंबर में अपना खुद का इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग खोल सकती है। इस लिस्ट में OYO समेत कई और कंपनियां शामिल हैं। आइए जानें सभी के बारे में विस्तार से-

OYO रूम्स आईपीओ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने OYO Rooms अपना आईपीओ खोल सकता है। कंपनी के EDIBTA में वृद्धि देखी गई है। बावजूद इसके कंपनी नुकसान में जा रही है। दूसरी तिमाही में कंपनी को करीब 333 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। अब तक आईपीओ की तारीख सामने नहीं आई है। ओयो करीब 8,430 करोड़ रुपये तक का आईपीओ ला सकता है।

Puranik बिल्डर्स लिमिटेड आईपीओ

यह एक रियल एस्टेट कंपनी है, जो देश भर में ग्राहक को कमर्शियल और रेसिडेन्शियल सलाह देती है। कंपनी 510 करोड़ रुपये का फ्रेश आईपीओ इश्यू कर सकती है। साथ ही ऑफर फॉर सेल भी मिलेगा। हालांकि इसकी राशि का खुलासा अब तक नहीं हुआ है।

TBO TEK लिमिटेड आईपीओ

यह एक ट्रैवल डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म है, जो एयरलाइंस, होटल, रेल, इंश्योरेंस समेत कई सुविधा देती है। कंपनी ने सेबी के पास पेपर जमा कर दिए है। कंपनी 2100 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी कर रह है। जिसमें 900 करोड़ रुपये फ्रेश इश्यू होगा और बाकी ऑफर फॉर सेल होगा।

PharmaEasy आईपीओ

PharmaEasy देश के बड़े हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म में से एक है। रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी 6200 करोड़ रुपये का आईपीओ ल सकती है। जिसमें से 1259 करोड़ का इस्तेमाल ऑर्गैनिक ग्रोथ फंडिंग के लिए होगा।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना, आईपीओ या स्कीम में निवेश करने की सलाह नहीं देता। कोई भी कदम उठाने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews