Upcoming IPO: मार्च में खुलेंग इन 4 कंपनियों के आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका

Upcoming IPO: मार्च में खुलेंग इन 4 कंपनियों के आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा मुनाफा कमाने का मौका

Upcoming IPO: फरवरी माह के खत्म होने बस कुछ दिन ही बाकी है। मार्च में भी ग्रे मार्केट में रौनक देखने को मिलेगी। अगले महीने के शुरुआती दिनों में 4 कंपनियों का आईपीओ खुलने जा रहा है। जिसमें निवेशकों को इन्वेस्ट करना का अवसर मिलेगा। यदि आप भी शेयर मार्केट में रुचि रखते हैं और निवेश करने का मौका ढूंढ रहे हैं तो मार्च का पहला सप्ताह आपके लिए खास हो सकता है। Divgi Torq Transfer System Limited, Vertexplus Technologies Limited, MCON Rasayan India Limited और Systango Technologies Limited शामिल हैं। आइए इनके बारे में विस्तार से जानें:-

दिवगी टॉर्क ट्रांसफर सिस्टम्स लिमिटेड आईपीओ

कंपनी अपना आईपीओ 1 मार्च को खोलेगी। निवेशक 3 मार्च तक दांव लगा पाएंगे। कंपनी ऑटोमोटिव कम्पोनेन्ट एन्टिटी का कारोबार करती है। इलेक्ट्रिक व्हीकल के लिए ट्रांसमिशन सिस्टम्स और डिसिटी सिस्टम्स भी विकसित करती है।  अब तक प्राइस बैंड की जानकारी सामने नहीं आई है। कंपनी 180 करोड़ के शेयरों को फ्रेश इश्यू के तौर पर जारी कर सकती है। इसकी लिस्टिंग 14 मार्च को बीएसई और एनएसई पर होगी।

वर्टेक्सप्लस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड आईपीओ

मार्च के दूसरे दिन इस कंपनी का आईपीओ ग्रे मार्केट में दस्तक देगा। कंपनी साल 2010 से इन्फॉर्मैशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इसके ऑफरिंग की प्राइस बैंड 91 रुपये से लेकर 96 रुपये होगी। निवेश एक लॉट की बोली लगा पाएंगे। प्रत्येक लॉट में 1200 शेयरों को शामिल किया गया है। इसकी लिस्टिंग 15 मार्च को एनएसई और एसएमई पर हो सकती है।

सिस्टैंगो टेक्नोलॉजीज लिमिते आईपीओ

यह कंपनी सॉफ्टवेयर सोल्यूशंस प्रदान करता है। इसका आईपीओ 2 मार्च को खुलेगा, जो 6 मार्च को क्लोज हो जाएगा। इश्यू साइज़ और प्राइस को लेकर को भी जानकारी अब तक नहीं आई है। 15 मार्च को एनएसई और एसएमई पर इसकी लिस्टिंग हो सकती है।

MCON रसायन इंडिया लिमिटेड आईपीओ

कंपनी मॉडर्न बिल्डिंग मटेरियल और कन्स्ट्रक्शन केमिकल्स का उत्पादन, मार्केटिंग और सेलिंग करती है। जो अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग 6 मार्च को लाएगी। इसकी क्लॉजिंग डेट 10 मार्च 2023 है। आईपीओ की प्राइस 40 रुपये प्रति शेयर होगी। निवेश एक लॉट की बोली लगा पाएंगे। जिसमें 3000 शेयरों को शामिल किया गया है। 6.84 करोड़ रुपये के कुछ 1.710,000 शेयरों की पेशकश होगी। इसकी लिस्टिंग 20 मार्च को एनएसई और एसएमएई पर हो सकती है।

(Disclaimer: इस लेख का उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है। MP Breaking News शेयर मार्केट या आईपीओ में निवेश करने की सलाह नहीं देता। विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।)

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews