Upcoming IPO: ये 2 कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा कमाई का सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी खबर

Upcoming IPO: ये 2 कंपनियां ला रही हैं अपना आईपीओ, निवेशकों को मिलेगा कमाई का सुनहरा मौका, पढ़ें पूरी खबर

Upcoming IPO: बहुत जल्द भारत की दो बड़ी कंपनियां अपना खुद का आईपीओ लाने जा रही है। जिनमें से एक को सेबी ने मंजूरी भी दे दी है, वहीं दूसरे ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं। यदि आप भी निवेश का अवसर ढूंढ रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। लिस्ट में पहली कंपनी यात्रा ऑनलाइन है। दूसरी Nexus है। आइए जानें दोनों कंपनियों के आईपीओ के बारे में विस्तार से।

यात्रा ऑनलाइन आईपीओ

Yatra Online भारत की ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसी और ट्रैवल सर्च है, जो बहुत जल्द अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) लाने जा रही है। सेबी ने भी इस आईपीओ को अपनी मंजूरी दे दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी करोड़ रुपये की फ्रेश इक्विटी शेयर को जारी कर सकती है। 17 नवंबर 2022 को सेबी ने इसे मंजूरी दे दी है। इसके शेयरों की बिक्री पेशकश 93,28,538 इक्विटी शेयरों में की जाएगी। कहा जा रहा है की कंपनी इकट्ठा की गई राशि का इस्तेमाल बिजनेस, अधिग्रहण और स्ट्रैटजिक इनवेस्टमेंट के लिए करेगी।

Nexus आईपीओ

Nexus भी अपना खुद का आईपीओ लाने की तैयारी में है। कंपनी ने SEBI के पास अपने दस्तावेज भी जमा करवा दिए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक Nexus Select Trust देश का पहला रिटेल रियल एस्टेट नवेश ट्रस्ट (REIT) आईपीओ पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके आईपीओ का साइज़ करीब 50 करोड़ डॉलर हो सकता है। 2023 की पहली छिमाही तक तक अपना आईपीओ पेश करना चाहता है। कंपनी के पास देश के 14 प्रमुख शहरों में 17 शॉपिंग मॉल का पोर्टफोलियो है, जिसकी वैल्यू करींब 3 अरब डॉलर है।

Disclaimer: इस खबर का उद्देश्य केवल शिक्षित करना है। एमपी ब्रेकिंग न्यूज किसी भी योजना में निवेश की सलाह  नहीं देता। खतरे से बचने के लिए विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews