Upcoming IPO: यह सरकारी कंपनी लेकर आ रही आईपीओ, इसी साल बाजार में आने की है तैयारी, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: एक और सरकारी कंपनी आईपीओ जारी करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFC) इस साल के अंत तक अपना आईपीओ ला सकती है।
Upcoming IPO: यह सरकारी कंपनी लेकर आ रही आईपीओ, इसी साल बाजार में आने की है तैयारी, पढ़ें खबर

Upcoming IPO: देश में साल 2023 से अब तक, आईपीओ का बाजार काफी सक्रिय हुआ है। कई कंपनियां लगातार अपना आईपीओ जारी कर रही हैं, और इन्हें बाजार से भी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। दरअसल निवेशकों को विशेष रूप से बाजार में सरकारी कंपनियों के आने वाले आईपीओ का इंतजार रहता है। उदाहरण के लिए, साल 2022 में एलआईसी ने लगभग 21 हजार करोड़ रुपये का आईपीओ जारी किया था, जिसने बाजार में धूम मचा दी थी।

वहीं अब, एक और सरकारी कंपनी आईपीओ जारी करने की तैयारी कर रही है। जानकारी के अनुसार इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFC) इस साल के अंत तक अपना आईपीओ ला सकती है।

आईपीओ लाने का यह सही समय बोले पीआर जयशंकर:

दरअसल इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस कंपनी (IIFC) के एमडी पीआर जयशंकर ने सीएनबीसी आवाज को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘कंपनी आईपीओ जारी करने की तैयारी में है और यह इसी वर्ष आ सकता है।’ उन्होंने बताया कि हम शेयर बाजार में प्रवेश के लिए पूरी तरह तैयार हैं। कंपनी की वित्तीय स्थिति बहुत अच्छी है और हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। आईपीओ लाने के लिए यह सही समय है। आईआईएफसी की स्थापना 2006 में हुई थी, और इसका उद्देश्य इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को वित्तीय सहायता प्रदान करना है।

IIFC पर नहीं होगा RBI के नियमों का कोई प्रभाव:

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के प्रस्तावित नियमों के बारे में जयशंकर ने बताया कि ये नए नियम कंपनी पर कोई सीधा प्रभाव नहीं डालेंगे। फिलहाल, कंपनी के किसी भी प्रोजेक्ट पर इसका कोई असर नहीं होगा। हालांकि, उन्हें नियमों का अंतिम ड्राफ्ट देखना होगा। उन्होंने बताया कि वर्तमान में सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ इस मुद्दे पर चर्चा हो रही है।

दरअसल RBI ने हाल ही में इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स के वित्तीय नियंत्रण को मजबूत करने के लिए नियमों में संशोधन की घोषणा की है। इसके तहत, वित्त प्राप्त करने वाली कंपनियों की जिम्मेदारियों को बढ़ाया गया है और उन्हें प्रोजेक्ट की प्रगति पर नियमित नजर रखने की आवश्यकता है। अगर किसी भी देरी की आशंका होती है, तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews