पूरी दुनिया में छाएगा UPI, BHIM और RuPay, केन्द्रीय वित्तमंत्री ने कही ये बात, यहाँ जानें

QR Code

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। भारत में UPI, BHIM और RuPay ऑनलाइन लेन-देन का बड़ा माध्यम बन चुका है। देश की बड़ी आबादी ऑनलाइन पेमेंट के लिए इन तीन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अब धीरे-धीरे भारत के ये प्रसिद्ध ऑनलाइन ट्रांन्जैक्शन के ये प्लेटफॉर्म देश से भारत अन्य देशों में पहुँच रहे हैं। इस मामले में केन्द्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी बात कही है।

यह भी पढ़े…कच्चे तेल की कीमत में आई भारी गिरावट, MP के इन शहरों में बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें आज का ताजा भाव

केन्द्रीय वित्तमंत्री ने मंगलवार को कहा की भारत UPI, BHIM और RuPay को अन्य देशों में पहुँचाने के लिए दुनिया के विभिन्न देशों से बात कर रहा है। उन्होनें ने यह भी कहा की UPI, BHIM और नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया फिलहाल सभी देशों के सिस्टम के हिसाब से काम कर रहे हैं। बता दें की अब तक UPI, BHIM भारत के कई पड़ोसी देशों में पहुँच चुका है। वित्तमंत्री के मुताबिक भारत के सिस्टम से उन सभी देशों में इंटरऑपरेबिलिटी ही भारतीय विशेषज्ञता को बढ़ावा देगी। दरअसल, हाल ही में हुए एक ईवेंट के दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ Maryland के एक भारतीय विद्यार्थी जो यूनाइटेड स्टेट्स में भी यूपीआई को चाहता है, उसके सवाल करने पर वित्तमंत्री ने जवाब दिया की “हम फिलहाल एक साथ विभिन्न देशों पर काम कर रहे हैं।”

यह भी पढ़े…हजारों कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, सीएम का बड़ा बयान, इस तरह मिलेगा लाभ, प्रक्रिया जारी

बता दें की 2021 में भूटान यूपीआई को अपने देश में अपनाने वाला पहला देश भूटान बना था, जिसके बाद इस लिस्ट में इस साल फरवरी में नेपाल भी शामिल हो गया है। इतना ही नहीं UAE और सिंगापुर में भी यूपीआई और RuPay मान्य है। रिपोर्ट की माने तो नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया 30 देशों में UPI, BHIM और RuPay कार्ड को पहुंचाने की बात फिलहाल कर रहा है। इसमें अन्य देश भी शामिल हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews