कौन हैं नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति? कपड़े की दुकान से शुरू किया था सफर, अब दुनियाभर में फैला हुआ है कारोबार

पिछले 2 दिन से आग में झुलस रहे नेपाल के बारे में दुनिया भर में काफी चर्चा हो रही है। लेकिन एक और चर्चा का विषय बना हुआ है नेपाल का सबसे अमीर व्यक्ति। आइए जानते हैं इनके बारे में और अधिक।
कौन हैं नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति? कपड़े की दुकान से शुरू किया था सफर, अब दुनियाभर में फैला हुआ है कारोबार

नेपाल की सरकार के एक बड़े आदेश के कारण नेपाल की जनता आक्रोश में आ गई। दरअसल फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप जैसे पॉपुलर सोशल मीडिया बैन करने के कारण नेपाल दो दिनों से आग में जल रहा है। नेपाल के युवाओं के आक्रोश के चलते वहाँ की सरकार को अपनी दावेदारी से भी हाथ धोना पड़ा। सरकार के द्वारा अपना फैसला वापस ले लेने के बाद भी हिंसा बंद नहीं हुई और प्रदर्शन जारी रहा। ऐसे में पिछले कुछ दिनों से दुनियाभर में नेपाल का नाम चर्चा में है।

इसी बीच नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति और उनके कारोबार के बारे में भी काफी सर्च किया जा रहा है। बता दें, नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति का नाम विनोद चौधरी है। आइए जानते हैं उनके बारे में खास जानकारी।

काठमांडू में हुआ जन्म

दरअसल विनोद चौधरी का जन्म एक मारवाड़ी परिवार में हुआ। उनके दादा एक भारतीय प्रवासी थे जिन्होंने नेपाल में पारिवारिक छोटा कपड़ा कारोबार शुरू किया था। विनोद के पिता ने पारिवारिक कारोबार का निर्माण और अन्य उद्योगों में विस्तार किया। विनोद के बचपन और पालन-पोषण ने उद्यमी के रूप में उनके भविष्य के लिए एक मजबूत स्तंभ तैयार किया। इसी तरह आगे बढ़ते हुए विनोद अपना व्यापार बढ़ाते रहे। उनकी मेहनत और लगन के चलते फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट में उन्हें शामिल किया गया है।

जानिए कितनी है नेटवर्थ?

फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर लिस्ट में शामिल होने के साथ ही विनोद चौधरी नबील बैंक के मालिक हैं। इसके अलावा चौधरी की सीजी हॉस्पिटैलिटी फर्म 12 देशों में 1995 होटल, रिसॉर्ट और वेलनेस सेंटर को मैनेज करती है। कंपनी की ताज सफारी और विवांता जैसे ब्रांड्स के साथ पार्टनरशिप है। फोर्ब्स की रियल टाइम बिलियनेयर आंकड़ों के मुताबिक विनोद चौधरी नेपाल के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी रियल टाइम नेटवर्थ 2 बिलियन (17,000 करोड़ रुपए) है।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews