444 दिन के FD पर मिलेगा 7.75% रिटर्न, इस सरकारी बैंक ने किया ब्याज दरों में बदलाव, नए रेट लागू, यहाँ करें चेक 

फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए नए रेट लागू हो चुके हैं। 1 साल के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 6.85% ब्याज मिल रहा है। 
bank fd

Bank FD Rates: पब्लिक सेक्टर के केनरा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के टर्म डिपॉजिट के लिए नए इंटरेस्ट रेट दिसंबर महीने से प्रभावी हो चुके हैं बैंक 7 दिन से 10 साल कॉलेबल एफडी पर सामान्य नागरिकों को 4% से लेकर 7.40% तक ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है

वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिन से अधिक के सभी टेन्योर पर 0.50% एक्स्ट्रा ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर न्यूनतम 4% और अधिकतम 7.90% है। बैंक टैक्स सेवर एफडी पर भी अच्छा ब्याज दे रहा है।

इतने दिन के एफडी पर मिल रहा सबसे ज्यादा रिटर्न (Canara Bank FD Rates)

सबसे ज्यादा रिटर्न बैंक सबसे ज्यादा रिटर्न 3 साल और इससे अधिक से लेकर 5 साल तक के एफडी पर ऑफर कर रहा है। सामान्य नागरिकों के लिए इंटरेस्ट रेट 7.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.90% है। दो साल और इससे अधिक से लेकर 3 साल से कम के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.30% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.80% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। 444 दिन के डिपॉजिट पर बैंक 7.25 प्रतिशत ब्याज सामान्य नागरिकों को दे रहा है। एक साल के एफडी पर सामान्य नागरिकों को 6.85% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.35% इंटरेस्ट मिल रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 से 45 दिन- 4%
  • 46 से 90 दिन- 5.25%
  • 91 से 179 दिन- 5.50%
  • 180 से 269 दिन- 6.15%
  • 270 से 1 साल से कम- 6.25%
  • 1 साल- 6.85%
  • 444 दिन- 7.25%
  • 1 साल से अधिक और 2 साल से कम- 6.85%
  • 2 साल से लेकर 3 साल से कम- 7.30%
  • 3 साल से लेकर 5 साल से कम- 7.40%
  • 5 साल से लेकर 10 साल तक- 6.70%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews