Hindi News

इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न 

Published:
प्राइवेट बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में कटौती की है। सामान्य नागरिकों को अधिकतम 7.75% इन्टरेस्ट ऑफर कर रहा है। नई दरें लागू हो चुकी हैं। 
इस प्राइवेट बैंक ने दिया ग्राहकों को झटका, घटाया FD पर ब्याज, जानें अब मिलेगा कितना रिटर्न 

Bank FD Rates: प्राइवेट सेक्टर ने यस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज दरों में संशोधन किया है। 3 करोड़ रुपये से कम के एफडी के लिए नए इन्टरेस्ट रेट प्रभावी हो चुकी है। सामान्य नागरिकों को न्यूनतम 3.25% और अधिकतम 7.75% ब्याज बैंक ऑफर कर रहा है। वरिष्ठ नागरिकों को 3.75% से लेकर 8.25% ब्याज मिल रहा है।

बैंक ने 18 महीने के टेन्योर पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती की है। अब इसपर 25 आधार अंक कम रिटर्न मिलेगा। इन्टरेस्ट रेट को 8% घटाकर 7.75% कर दिया गया है। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों को इस टेन्योर पर अभी भी 8.25% ब्याज मिल रहा है।

यस बैंक एफडी ब्याज दरें (Yes Bank FD Interest Rates)

सबसे ज्यादा रिटर्न 18 महीने के एफडी पर सबसे ज्यादा रिटर्न दे रहा है। 18 महीने के टेन्योर पर सामान्य नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है। वहीं 18 महीने एक दिन से लेकर 24 महीने के कम के टेन्योर पर भी जनरल सिटीजंस को 7.75% और सीनियर सिटीजंस को 8.25% ब्याज मिल रहा है। एक साल के एफडी पर पर सामान्य नागरिकों को 7.25% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.75% ब्याज मिल रहा है। एक साल से अधिक से लेकर 60 महीने तक के सभी टेन्योर पर बैंक 7% से अधिक ब्याज ऑफर कर रहा है।

टेन्योर के हिसाब से ब्याज दरें (Fixed Deposit) 

  • 7 से 14 दिन- 3.25%
  • 15 से 45 दिन- 3.70%
  • 46 से 90 दिन- 4.10%
  • 91 से 120 दिन- 4.75%
  • 121 से 180 दिन- 5%
  • 181 से 271 दिन- 6. 10%
  • 272 दिन से लेकर 1 साल से कम-  6.35%
  • 1 साल- 7. 25%
  • 1 साल 1 दिन से लेकर 18 महीने से कम- 7.50%
  • 18 महीने- 7.75%
  • 18 महीने 1 दिन से लेकर 24 महीने से कम- 7.75%
  • 24 महीने से लेकर 36 महीने से कम- 7.25%
  • 36 महीने से लेकर 60 महीने से कम- 7.25%
  • 60 महीने-7.25%
  • 60 महीने 1 दिन से लेकर 20 महीने तक- 7%
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews