UPI से निकाल सकेंगे गोल्ड लोन और FD का पैसा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

UPI से निकाल सकेंगे गोल्ड लोन और FD का पैसा, सरकार ने किया बड़ा ऐलान

सरकार ने डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI (यूपीआई) के नियमों में बड़ा बदलाव किया है, जिससे लाखों यूजर्स को फायदा होगा। अब गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की रकम भी UPI के जरिए आसानी से ट्रांसफर की जा सकेगी।

अब लोन अकाउंट को भी जोड़ सकेंगे UPI से

अभी तक हम अपने सेविंग्स अकाउंट, करंट अकाउंट या ओवरड्राफ्ट अकाउंट को ही UPI ऐप्स (जैसे Paytm, PhonePe, Google Pay) से लिंक कर पाते थे। लेकिन अब नए नियमों के तहत यूजर्स अपने गोल्ड लोन, पर्सनल लोन, बिजनेस लोन और FD अकाउंट को भी UPI से जोड़ पाएंगे। यह नियम 1 सितंबर 2025 से लागू होगा।

बिना बैंक जाए निकाल सकेंगे लोन का पैसा

अब आपको बिजनेस लोन या गोल्ड लोन की रकम निकालने के लिए बार-बार बैंक जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप UPI ऐप से ही उस रकम को ट्रांसफर कर सकेंगे और जरूरत के हिसाब से खर्च कर सकेंगे। यह सुविधा खासकर उन छोटे कारोबारियों और ग्राहकों के लिए बहुत फायदेमंद है जो 2-3 लाख तक का छोटा लोन लेते हैं।

तय किए गए हैं कुछ जरूरी नियम

NPCI ने इस सुविधा को सुरक्षित और नियंत्रित बनाने के लिए कुछ जरूरी नियम तय किए हैं:-

एक दिन में UPI से अधिकतम 1 लाख रुपये तक ही पेमेंट कर सकते हैं।
कैश निकालने की लिमिट 10,000 रुपये प्रतिदिन रहेगी।
P2P (पर्सन टू पर्सन) ट्रांजेक्शन की लिमिट रोज़ाना अधिकतम 20 ट्रांजेक्शन तक सीमित होगी।

बैंक तय करेगा कहां खर्च हो सकती है लोन की रकम

नई सुविधा में यह भी साफ किया गया है कि UPI के जरिए लोन की रकम का इस्तेमाल कहां किया जा सकता है, इसका फैसला संबंधित बैंक करेगा। मसलन, अगर किसी ग्राहक ने पर्सनल लोन लिया है, तो बैंक ये तय कर सकता है कि वह रकम केवल स्कूल फीस, हॉस्पिटल बिल या अन्य तय खर्चों पर ही खर्च की जा सके।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews