
AFCAT 1 Results: इंडियन एयर फोर्स ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (Air Force Common Admission Test 2023) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाईट afcat.cdac.in पर जाकर रिजल्ट्स डाउनलोड कर सकते हैं। 24, 25 और 26 फरवरी को परीक्षा का आयोजन किया गया हैं। 13 मार्च को इसके परिणाम घोषित हो चुके हैं। एएफसीएटी 1 में पास हुए कैंडीडेट्स ही AFCAT 2 का हिस्सा बन पाएंगे। उसके बाद इंटरव्यू का आयोजन होगा।
इतना होगा कट-ऑफ
बता के दें इस परीक्षा के आधार पर कुल 258 पदों पर भर्ती होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एएफसीएटी 2 के लिए कट-ऑफ मार्क्स 155 है। रिजल्ट्स डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ईमेल आइडी और पासवर्ड की आवश्यकता पड़ेगी। नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप अपने स्कोर को चेक कर सकते हैं।
ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट्स
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाईट afcat.cdac.in पर जाएं।
- अब “AFCAT 1/2023 Result” के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपने लॉग-इन डिटेल्स (ईमेल आइडी और पासवर्ड) का विवरण दर्ज करें।
- अब AFCAT 1 Marks को डाउनलोड करें।
- आप चाहें तो भविष्य में इस्तेमाल के लिए एक प्रिन्टआउट निकाल कर भी रख सकते हैं।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

