“परीक्षा पे चर्चा” के लिए आवेदन शुरू, 6वीं से 12वीं के छात्र लें सकते हैं भाग, CBSE ने जारी किया अहम नोटिस, पढ़ें पूरी खबर

सीबीएसई ने परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम रजिस्ट्रेशन को नोटिस जारी किया है। स्कूलों को इस प्रोग्राम का प्रचार और प्रसार करने का अनुरोध किया है।
CBSE nasha mukt yuva talkathon

Pariksha Pe Charcha 2025:  केंद्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने परीक्षा पे चर्चा 2025 को लेकर संबद्द स्कूलों को नोटिस जारी किया है। पीपीसी के 8वें संस्करण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। छात्र 14 जनवरी 2025 तक आवेदन कर पंजीकरण कर सकते हैं।

परीक्षा पे चर्चा एक इंटरएक्टिव प्रोग्राम है। इसमें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र, शिक्षक और अभिभावक से परीक्षा से संबंधित समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करते हैं। जनवरी 2025 में नई दिल्ली में स्थित भारत मंडपम इसका आयोजन होने वाला है। इसमें कक्षा 6वीं से लेकर 12वीं के छात्र भाग ले सकते हैं।

परीक्षा पे चर्चा के बारे में (Pariksha Pe Charcha Registration)

परीक्षा पे चर्चा प्रोग्राम के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों का चयन बहुविकल्पीय प्रश्न प्रतियोगिता के आधार पर होता है। जिसका आयोजन 14 दिसंबर से लेकर 14 जनवरी 2025 तक होने वाला है।   प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। इस प्रतियोगिता के जरिए छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को पीएम प्रधानमंत्री को संबोधित करने के लिए अपने प्रश्न तैयार करने के लिए आमंत्रित किया जाता है। चुने गए प्रश्न कार्यक्रम में शामिल किए जाते हैं। पिछले संस्करण में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को मीडिया चैनलों द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया जाता है।

प्रतियोगिता को लेकर सीबीएसई ने स्कूलों से किया अनुरोध (CBSE Notice)

बोर्ड ने स्कूलों से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के बीच परीक्षा तनाव को कम करने की दिशा में इस पहल का प्रचार और प्रसार करने की सलाह दी है। परीक्षा पे चर्चा से संबंधित जानकारी प्रसारित करने के लिए स्कूल अपने सोशल मीडिया हैंडल और #PPC2025 का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्कूल आयोजन और कार्यक्रम के बारे में अपने पोस्ट क्रिएटिव वीडियो आदि बना सकते हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा स्कूल कार्यक्रम की क्रिएटिव सामग्री को स्कूल के प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित भी कर सकते हैं। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करने का अनुरोध स्कूलों से सीबीएसई ने किया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews