Bank Jobs 2023: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल

Bank Jobs 2023: बैंक में नौकरी करने का सुनहरा मौका, 400 से अधिक पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन, जानें डीटेल

Bank Jobs 2023: यदि आप बैंक में नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की साबित हो सकती है। वर्तमान में कई बैंक ने भर्ती निकाली है। वहीं आईबीपीएस आरआरबी के जरिए ग्रामीण बैंकों में भर्ती से जुड़ी अधिसूचना भी जारी हो चुकी है। आईडीबीआई बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया शुरू भी कर दी है। जून के विभिन्न तिथियों तक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल रिक्त पदों की संख्या 404 है।

पंजाब नेशनल बैंक में 240 पद रिक्त

पंजाब नेशनल बैंक ने 24 मई से 240 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 11 जून, 2023 है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pnbindia.in पर जाकर अप्लाइ कर सकते हैं। एससी/एसटी/पीडबल्यूबीडी कैटेगरी के उममीवरों के लिए आवेदन शुल्क 59 रुपये हैं। वहीं अन्य उम्मीदवारों के लिए फीस 1180 रुपये है। कैंडीडेट्स का चयन लिखित परीक्षा और पर्सनल इंटरव्यू के आधार पर होगा।

एसबीआई में 28 पदों पर निकली भर्ती

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने हाल ही में एससीओ पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। कुल रिक्त पद 28 हैं। उम्मीदवार 21 जून तक आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन शॉर्ट लिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर होगा। वहीं कॉन्ट्रैक्ट पदों पर साक्षात्कार और सीटीसी के आधार पर भर्ती होगी । एससी/एसटी/ पीडबल्यूडी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। वहीं समान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन फीस 750 रुपये है।

आईडीबीआई में 136 पदों पर भर्ती

आईडीबीआई ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। 6 जून से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.idbibank.in पर जाकर 20 जून तक आवेदन कर सकते हैं। कुल 136 पद रिक्त हैं। एससी/एसटी के लिए एप्लीकेशन फीस 200 रुपये है। वहीं समान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी कैटेगरी के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रुपये है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार बैंकों के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews