BHU ने लॉन्च किए 63 नए शॉर्ट-टर्म कोर्स, स्वयं पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध, नहीं लगेगी कोई फीस, रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे उठाएं लाभ

बीएचयू ने 60 से अधिक नए कोर्स की शुरुआत की है। रजिस्ट्रेशन जारी है। स्वयं पोर्टल पर जाकर इन पाठ्यक्रमों का लाभ उठाया जा सकता है। आइए जानें कैसे आवेदन करें?
cuet ug du admission rules

AI Generated

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। बीएचयू ने 63 नए ऑनलाइन कोर्स लॉन्च किए हैं। जिसका लाभ स्वयं पोर्टल swayam.gov.in पर जाकर छात्र उठा सकते हैं। खास बात यह है कि इस पाठ्यक्रमों (BHU Free Courses) से जुड़ने के लिए स्टूडेंट्स को किसी प्रकार शुल्क नहीं देना होगा। बस आवेदन के दौरान कुछ जानकारी प्रदान करनी होगी। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस जारी है। कोर्स की शुरुआत 21 जुलाई और 18 अगस्त से होगी।

ये कोर्स विभिन्न विषयों और क्षेत्रों से संबंधित हैं। इसमें फूड साइंस, ग्राफिक्स, मार्केटिंग , जियोलॉजी, कम्युनिकेशन स्टडीज, कंप्यूटर साइंस, कल्चर, मैनेजमेंर , इंडियन नॉलेज सिस्टम इत्यादि शामिल हैं। छात्र अपनी रुचि के अनुसार किसी का भी फायदा उठा सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों की अवधि 4, 8 और 12 सप्ताह है। इन्हें प्रोफेशनल और अकादेमिक दोनों तरह के लरनर्स को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया।

इन बातों को भी जान

इन कोर्स की पढ़ाई बीएचयू प्रतिष्ठ फैकल्टी मेंबर्स द्वारा करवाई जाएगी। यह विभिन्न माध्यमों में उपलब्ध होंगे। यूजी और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों छात्र जुड़ पाएंगे। इन पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन लाइव सेशन, रोकॉर्डेड क्लास और अन्य सुविधाएं शामिल की गई है। पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। अक्टूबर में आयोजित होंगे। कोर्स के कोई फीस नहीं लगेगी लेकिन 1000 रुपये एग्जाम फीस का भुगतान करना होगा। जिसके बाद सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएग। इसमें  उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, फाइनल परीक्षा में प्राप्त स्कोर, आईएनआई और बीएचयू का लॉगो उपलब्ध होगा। ई-सर्टिफिकेट जारी किए जाएंगे। इनकी हार्ड कॉपी डिस्पैच नहीं की जाएगी।

ऐसे उठाएं लाभ 

सबसे पहले ऑफ़िशितल पर जाएं। होम पेज पर “All Courses”  के लिंक पर क्लिक करें। फिल्टर के ऑप्शन में जाकर नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में आईएनआई का चयन करें। स्क्रीन पर बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले विभिन्न कोर्स नजर आएंगे। अपनी आवश्यकता और रुचि के हिसाब से इनका चयन करें। फिर जरूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews