CUET UG: सीयूईटी यूजी पर बड़ी अपडेट, जल्द जारी होगी उत्तर कुंजी, इस माह ही आएगा रिजल्ट, अगस्त में शुरू होगा सेशन

एनटीए जल्द ही सीयूईटी यूजी की उत्तर कुंजी जारी करेगा। कुछ दिन बाद रिजल्ट भी घोषित होंगे।
cuet ug 2024

CUET UG 2024: सीयूईटी यूजी परीक्षा 29 मई को समाप्त हो चुकी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी किए गए डेटा के अनुसार इस बार एग्जाम में 15 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। छात्रों को अब उत्तर कुंजी (Answer Key) और रिजल्ट का इंतजार है। एनटीए जल्द ही ऑफ़िशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जारी करेगा। आन्सर-की डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ की जरूरत पड़ेगी। इसलिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड संभाल कर रखने की सलाह दी जाती है।

30 जून को आएगा रिजल्ट

फाइनल आन्सर-की और रिजल्ट को लेकर भी बड़ी अपडेट सामने आई है। शेड्यूल के मुताबिक 30 जून को सीयूईटी यूजी के परिणाम घोषित होंगे। प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने के साथ-साथ ऑबजेक्शन पोर्टल भी खुलेगा। छात्र 2-3 दिन तक आपत्ति कर कर पाएंगे। चुनौतियों की समीक्षा के बाद फाइनल आन्सर-की जारी हीगी। जिसके बाद परिणाम घोषित होंगे। सारी प्रक्रिया 25-26 जून तक समाप्त होने की संभावना है। हालांकि अब तक एजेंसी ने कोई भी तारीख आधिकारिक तौर पर घोषित नहीं की है।

परीक्षा के बारे में

15, 16, 17,18, 21, 22 और 24 मई को हाइब्रिड मोड में सीयूईटी यूजी परीक्षा का आयोजन हुआ है। 15 मई को दिल्ली में परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। जिसका आयोजन 29 मई को हुआ था, इस दिन सिलचर (असम) के कैंडीडेट्स के लिए भी परीक्षा आयोजित की गई थी।

अगस्त में शुरू होगी पढ़ाई, छात्र चुन पाएंगे पाठ्यक्रम

राष्टीय शिक्षा नीति 2020 के तहत छात्रों को तीन या चार वर्षीय पाठ्यक्रम चुनने की आजादी होगी। यदि कोई छात्र अकादेमी बैंक ऑफ क्रेडिट में भी पाठ्यक्रम करता तो उसका क्रडिट एबीसी में जोड़ा जाएगा। बता दें कि यूजीसी ने जून के अंत तक सीयूईटी यूजी रिजल्ट घोषित करने और सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अगस्त के पहले सप्ताह में सेशन शुरू करने का निर्देश दिया है। इस बार सीयूईटी यूजी के तहत 216 विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और संस्थानों में दाखिला होगा।

ऐसे डाउनलोड करें आन्सर-की 

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/CUET-UG पर जाएं।
  • होमपेज पर “CUET UG Provisional Answer Key “के लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर उत्तर कुंजी का पीडीएफ़ खुलेगा। इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में आप इसे प्रिन्ट आउट करके भी रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews