Board Exam: शिक्षा मंत्रालय की घोषणा, बोर्ड परीक्षा के दौरान रेस्टरूम ब्रेक और फ्री सैनिटरी पैड्स जरूरी, स्कूलों को एड्वाइजरी जारी

शिक्षा मंत्रालय ने बोर्ड परीक्षा के दौरान पिरियड्स हाइजीन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। स्कूलों को एजुकेशनल प्रोग्राम आयोजित करने के निर्देश भी दिए हैं।
cg school exam

Board Exam Guidelines: शिक्षा मंत्रालय (Ministry Of Education) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के दौरान पिरियड्स हाइजीन प्रबंधन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जिसका लाभ छात्राओं को होगा। शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्राओं के स्वास्थ्य सम्मान और शैक्षणिक सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी स्कूलों को कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर काम करने की सलाह दी है। कुछ उपायों की घोषणा की गई है। इस संबंध में केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने भी नोटिस जारी किया है। निर्देश शासकीय और सीबीएसई स्कूलों के साथ-साथ केन्द्रीय विद्यालयों और नवोदय विद्यालयों पर भी लागू होते हैं।

परीक्षा केंद्रों पर सैनिटरी  पैड्स और रेस्टरूम ब्रेक जरूरी

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए एड्वाइज़री के तहत बोर्ड परीक्षा केंद्रों पर मुफ़्त सैनिटरी  पैड्स आसानी से उपलब्ध होंगे। ताकि जरूरत पड़ने पर छात्राएं आवश्यक स्वच्छता उत्पादों तक पहुँच सुनिश्चित कर सकें। इसके अलावा परीक्षा के बीच में रेस्ट रूम ब्रेक दिया जाएगा। ताकि मासिक धर्म की जरूरत को पूरा किया जा सके और परीक्षा के दौरान होने वाली असुविधा को हो सके। ऐसे में छात्राएं परीक्षा पर बेहतर तरीके से फोकस कर पायेंगी।

सरकार के फैसले से छात्राओं को होगा लाभ

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews