Board Exam Result 2023 : उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर, सीबीएसई-CISCE सहित यूपी बोर्ड के रिजल्ट जल्द होंगे जारी, यहां करें चेक, जानें मूल्यांकन पर अपडेट

cbse exam 2024

CBSE exam 2023, Board exam result 2023 : सीबीएसई सहित कई अन्य बोर्ड के 10वीं और 12वीं की परीक्षा का आयोजन किया जा चुका है। वहीं कई लाख छात्र अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। छात्र छात्राओं के लिए अप्रैल में इंतजार खत्म होना है। मई के महीने में रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के रिजल्ट की तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। मई के दूसरे और तीसरे सप्ताह में बोर्ड समय और तारीख की घोषणा करेंगे। वहीं छात्र ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट देख सकेंगे।

कॉपी का मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा

रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएसई 10वीं की कॉपी का मूल्यांकन 15 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा। उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें। सीबीएसई कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 14 फरवरी से 5 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है।

10th और 12वीं के परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं

सीबीएसई कक्षा 10th के परिणाम और 12वीं के परिणाम की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 21 मार्च को दसवीं की परीक्षा समाप्त हुई थी जबकि 12वीं की परीक्षा 5 अप्रैल को संपन्न हुई है। सीबीएसई कक्षा बारहवीं के छात्रों के कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 92.7 रिकॉर्ड किए गए थे जबकि दसवीं के छात्रों के लिए प्रतिशत 94.40 थे।

CISCE : परीक्षा परिणाम जल्द होंगे जारी

सीबीएसई सहित देश के विभिन्न राज्यों की बोर्ड परीक्षाएं समाप्त हो चुकी है। फरवरी मार्च के महीने में परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम जल्द जारी किए जाएंगे। काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) द्वारा दसवीं की परीक्षा 29 मार्च को जबकि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 31 मार्च को संपन्न हुई थी। नतीजे जल्दी जारी किए जाएंगे। छात्र-छात्राएं बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 10वीं 12वीं के परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल अभी तक रिज़ल्ट जारी करने की घोषणा नहीं की गई है।

UPMSP : 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम जल्द जारी 

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के 10वीं और 12वीं की परीक्षा परिणाम जल्दी जारी किए जाएंगे। इस महीने के अंत तक परीक्षा के रिजल्ट की घोषणा की जा सकती है। परीक्षा के परिणाम आने के बाद उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews