BSEB Result : जारी किया बिहार बोर्ड ने आईटीआई भाषा विषय का रिजल्ट, ऐसे करें चेक

result

नई दिल्ली,डेस्क रिपोर्ट। बीएसईबी (BSEB Result) ने औद्योगिक प्रशिक्षण उच्च माध्यमिक (आइटीआई) स्तरीय भाषा (हिंदी एवं अंग्रेजी) परीक्षा 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया। उम्मीदवार secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं। इस परीक्षा में शामिल होकर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षर्थी 12वीं के समकक्ष मान्यता प्राप्त कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें रिजल्ट
>> उम्मीदवार सबसे पहले secondary.biharboardonline.com पर जाएं।
>> फिर रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
>> व्यू प्रिंट रिजल्ट ऑफ इंडिस्ट्रियल ट्रेनिंग हायर सेकेंडरी लेवल लेंग्वेज हिंदी इंग्लिश एग्जाम 2022 के लिंक पर क्लिक करें।
>> अपना रोल कोड, रोल नंबर व जन्मतिथि अंकित करें।
>> सर्च रिजल्ट के टैब पर क्लिक करें। रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।

डीएलएड फेस टू फेस का रिजल्ट हुआ जारी
डीएलएड (फेस टू फेस) पाठ्यक्रम के प्रशिक्षण सत्र 2021-23 के प्रथम वर्ष और सत्र 2020-22 के द्वितीय वर्ष का रिजल्ट बुधवार को जारी किया गया। छात्र बिहार बोर्ड की वेबसाइट secondary.biharboardonline.com पर इसे देख सकते है। रिजल्ट देखने के लिए रोल नंबर, रोल कोड, जन्मतिथि देनी होगी। इसकी परीक्षा सितंबर में ली गयी थी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews