Career Advise: 12वीं के बाद इन क्षेत्रों में करियर बना सकते हैं साइंस के स्टूडेंट्स, मिलेगी बढ़िया सैलरी

Career Advise

Career Advise: हर व्यक्ति की स्कूल लाइफ बहुत ही आराम से गुजर जाती है। एबीसीडी और 1, 2, 3 लिखने से शुरू हुआ सफर 12th तक आते-आते साइंस, बायोलॉजी और कॉमर्स में बदल जाता है। 11th में आकर सभी अपने-अपने हिसाब से सब्जेक्ट लेते हैं।

11th में कोई बायोलॉजी लेकर मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहता है तो कोई साइंस स्ट्रीम के जरिए इंजीनियरिंग के क्षेत्र में जाना जाता है। अगर आपने 12वीं की पढ़ाई साइंस स्ट्रीम से की है या फिर कर रहे हैं और आपको यह समझ नहीं आ रहा कि किस फील्ड में आपके करियर बनाना चाहिए तो हम आपके लिए कुछ ऑप्शन लेकर आए हैं। इन फील्ड्स में आप बेहतर ढंग से अपना करियर बना सकेंगे और इसी के साथ आपकी कमाई भी अच्छी होगी।

इंजीनियरिंग

12वीं में साइंस लेने वाले अधिकतर स्टूडेंट इंजीनियरिंग का विकल्प चुनता है। यह फील्ड चुकी भी क्यों न जाए आखिरकार इंजीनियर को सबसे ज्यादा सैलरी दी जाती है। वहीं अगर आपने आईआईटी, एनआईटी जैसी संस्थाओं से पास आउट किया है तो शुरुआत में ही आपकी सैलरी करोड रुपए हो सकती है।

मर्चेंट नैवी

मर्चेंट नेवी भी साइंस स्टूडेंट्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। शुरुआती में इसमें 10 लाख रुपए महीना तक की सैलरी मिल सकती है। यह एक बेहतरीन करियर ऑप्शन है।

बायोटेक्नोलॉजी

साइंस स्ट्रीम के बाद बायोटेक्नोलॉजी में करियर आसानी से बनाया जा सकता है। इस क्षेत्र के जरिए आप पर्यावरण लोगों के बीच एक माध्यम बन जाते हैं। देश भर में इसके कई सारे कोर्स चलाए जाते हैं।

फोरेंसिक साइंस

12वीं के बाद फॉरेंसिक साइंस में कैरियर बनाना भी एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह क्रिमिनोलॉजी की एक ब्रांच है। जिसमें फिंगरप्रिंट और घटना के अन्य साक्ष्य जुटाना और उनकी जांच करने का काम शामिल होता है।

एविएशन

जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 12वीं पास की है, वो एविएशन इंडस्ट्री मे बी अपना भविष्य ढूंढ सकते हैं। हालांकि अगर आपकी कम्युनिकेशन स्किल स्ट्रांग है तभी आपको इस क्षेत्र में जाने के बारे में सोचना चाहिए।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews