CAT Result 2025 जल्द हो सकता है जारी, फाइनल आंसर की के साथ आएगी टॉपर्स की लिस्ट

कॉमन एंट्रेस टेस्ट नवंबर 2025 में आयोजित किया गया था। अभ्यर्थी इस टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। खबरों की मानें तो इसे इस सप्ताह में जारी किया जा सकता है।
CAT Result 2025

30 नवंबर को कॉमन एडमिशन टेस्ट का आयोजन करवाया गया था। कई परीक्षार्थियों ने इस एग्जाम में हिस्सा लिया था। एग्जाम पूरी होने के बाद 4 दिसंबर को आईआईएम ने प्रोविजनल आंसर की जारी की थी। इस पर 10 दिसंबर तक ऑब्जेक्शन दर्ज करवाया जा सकता था। अब यह खबर सामने आ रही है कि एग्जाम का रिजल्ट जल्द ही घोषित किया जा सकता है।

CAT 2025 की एग्जाम खत्म होने के बाद अभ्यर्थी बेसब्री से रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। यह इंतजार जल्दी खत्म हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सप्ताह में नतीजे घोषित होने की संभावना है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक डेट की घोषणा नहीं हुई है।

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

आईआईएम इस बार केवल एग्जाम के नतीजे ही नहीं बल्कि टॉप करने वाले स्टूडेंट्स की लिस्ट, परसेंटेज और पर्सेंटाइल भी जारी करेगा। पिछले साल 14 अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था इनमें से 13 पुरुष और एक महिला उम्मीदवार थी। 29 अभ्यर्थी ऐसे थे जिन्हें 99.99 परसेंटाइल और 30 उम्मीदवार को 99.98 परसेंटाइल मिला था।

कैसे चेक करें नतीजे

  • रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी बहुत ही आसान तरीके से अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। ये स्कोर कार्ड 1 साल तक के लिए वैध रहने वाला है।
  • नतीजा चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इस वेबसाइट के होम पेज पर CAT 2025 Score Card की लिंक दिखाई देगी इस पर क्लिक करें।
  • अब आपको यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर सामने दिख रहा है कैप्चा कोड दर्ज कर लॉगिन करना होगा।
  • इतना करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जाएगा।
  • यहां से आप इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिंट निकाल कर रख सकते हैं।

फाइनल आंसर की भी होगी जारी

परीक्षा के परिणाम के साथ फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी। जैसा कि पहले ही बता दिया गया है कि फाइनल आंसर की सर्वमान्य होगी और इस पर किसी भी तरह का ऑब्जेक्शन दर्ज नहीं किया जा सकेगा। इसी उत्तर कुंजी को देखते हुए रिजल्ट घोषित किया जाने वाला है। एग्जाम के रिजल्ट से जुड़ी किसी भी अपडेट के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews