CBSE का ऐलान, 27-31 जुलाई तक होगा NEP 2020 पर खास ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन, नोटिस जारी

सीबीएसई ने NEP 2026 पर विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है। संबंधित नोटिस भी जारी हो चुका है। एनसीईआरटी और पीएम ई-विद्या प्लेटफ़ॉर्म पर इसका आयोजन होगा। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर एक विशेष ऑनलाइन ट्रेंनिंग प्रोग्राम का ऐलान किया है। जिसका उद्देश्य प्रतिभागियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से वंचित समूह की शैक्षणिक जरूरत और समतामूलक एवं समावेशी शिक्षा अनुसूचित करने के लिए NEP 2020 के प्रावधानों की बेहतर समझ प्रदान करना है। कार्यक्रम 27 जुलाई से लेकर 31 जुलाई पूरे दिनों तक आयोजित किया जाएगा।

इस प्रोग्राम का आयोजन केंद्रीय शिक्षा प्रौद्योगिकी संस्थान और राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा किया जा रहा है। जिससे संबंधित नोटिस सीबीएसई ने अपने सभी सम्बद्ध स्कूलों को जारी किया है। साथ ही इसकी जानकारी सभी प्रतिभागियों के बीच फैलाने और इसमें भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की सलाह भी दी है। इस कार्यक्रम में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा, जेंडर इंक्लूजन फंड, विशेष शिक्षा क्षेत्र, समावेशी शिक्षा शास्त्र , प्रौद्योगिकी सक्षम अधिगम और संस्थागत सहयोग तंत्र जैसे प्रमुख विषय शामिल किए गए हैं।

कहाँ और कब होगा कार्यक्रम?

कार्यक्रम 27 जुलाई से लेकर 31 जुलाई तक दोपहर 12:45 से लेकर 1: 45 तक आयोजित किया जाएगा। लाइफ सेशन पीएम ई-विद्या DTH ISL चैनल नंबर 31, एनसीईआरटी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल और एनसीईआरटी इवेंट्स यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा इस कार्यक्रम का हिस्सा पीएम ई-विद्या मोबाइल ऐप पर जाकर भी जाकर भी बना जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है की लाइव सेशन के लिए कोई स्वतंत्र लिंक शेयर नहीं किया जाएगा।

सर्टिफिकेट प्राप्त करने का मौका भी मिलेगा

सीबीएसई ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। हालांकि इसके लिए आयोजित ऑनलाइन क्विज में 70% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने होंगे। नोटिस में सीबीएसई ने रजिस्ट्रेशन लिंक भी शेयर किया है। अन्य किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://ciet.ncert.gov.in/activity/nep20es विजिट करने की सलाह दी गई है। कार्यक्रम का आयोजन हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में किया जाएगा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews