22 मार्च को CBSE कक्षा 12वीं पॉलिटिकल साइंस बोर्ड परीक्षा, छात्र ऐसे लिखें उत्तर, फॉलो करें ये 7 टिप्स

22 मार्च को सीबीएसई राजनीति विज्ञान क पेपर है। अच्छा स्कोर प्राप्त करने के लिए आन्सर-राइटिंग स्किल अच्छी होनी चाहिए। आइए जानें छात्र पेपर कैसे लिखें और रिवीजन कैसे करें?
Gujarat Board Result 2026

AI Generated Image

CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 4 अप्रैल को खत्म होने वाली है। 22 मार्च को राजनीति विज्ञान यानि पॉलिटिकल साइंस का पेपर है। आर्ट्स स्ट्रीम के छात्रों के लिए यह विषय महत्वपूर्ण होता है। अंक ओवलऑल स्कोर को प्रभावित करते हैं।

एग्जाम में सिर्फ एक दिन का समय ही बाकी है। ऐसे कई छात्रों को यह समझ नहीं आता की अंतिम समय में क्या करें? रिवीजन के लिए क्या करें और परीक्षा के दिन प्रश्नों का उत्तर कैसे लिखें। छात्र सबसे पहले परीक्षा पैटर्न को समझें। मार्किंग स्कीम की जानकारी भी रखें। यहाँ आंसर-राइटिंग और लास्ट मिनट टिप्स के बारे में बताया गया है। आइए जानें छात्र क्या करें और क्या न करें?

उत्तर लिखते समय इन बातों का रखें ख्याल

  • पॉलिटिकल साइंस विषय में छात्र बुलेट प्वाइंट में उत्तर लिखें।
  • महत्वपूर्ण प्वाइंट्स को हाईलाइट करें।
  • उत्तर में पहले इन्ट्रोडक्शन लिखें। उसके बाद प्वाइंट वाइज़ उत्तर लिखें। अंत में कन्क्लूजन लिखना न भूलें।
  • शब्द सीमा का खास ख्याल रखें।  2 अंकों के लिए 30-40, 4 अंकों के लोए 50-60 और 5 अंकों के लिए 80-100 शब्दों में उत्तर लिखें।
  • उत्तर को समर्थन देने के लिए उदाहरण और डायग्राम का इस्तेमाल जरूर करें।
  • उत्तरपुस्तिका में अधिक गलतियाँ न करें। इसे साफ-सुथरा रखें।
  • परीक्षा के लिए समय का विशेष ख्याल रखें। प्रत्येक सेक्शन के लिए टाइम तय करें। छोटे प्रश्न-उत्तर पर अधिक समय न दें।

इन लास्ट मिनट टिप्स को करें फॉलो 

  • खुद के द्वारा बनाए शॉर्ट नोट्स का इस्तेमाल रिवीजन के लिए करें।
  • महत्वपूर्ण तारीखों, इवेंट्स, संधियों और थ्योरी को रिवाइज जरूर करें।
  • करेंट्स अफेयर्स का रिवीजन करना न भूलें।
  • राजनीति विज्ञान में इमेज बेस्ड या डेटा व्याख्या के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसलिए पॉलिटिकल कार्टून, ग्राफ और टेबल के विश्लेषण की प्रैक्टिस जरूर करें।
  • पिछले वर्ष के प्रश्न पत्रों और सैंपल को प्रैक्टिस करना भूलें।
  • कोई भी नया टॉपिक शुरू न करें।
  • सेहत का ख्याल रखें। डाइट अच्छी रखें। खुद को हाइड्रैट रखना न भूलें।
  • पेपर लिखते समय घबराएं। आत्मविश्वास के उत्तर लिखें।
  • उन प्रश्नों को पहले सॉल्व करें, जो आपको अच्छे से आता है।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews