प्राइवेट विद्यार्थियों के लिए CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। प्राइवेट स्टूडेंट्स इसे अब डाउनलोड कर सकते हैं । एग्जाम फरवरी 2026 में शुरू होने वाले हैं। 
CBSE Board Exam 2026

प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। विद्यार्थी आधिकारिक https://www.cbse.gov.in/ या http://cbseit.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इसलिए एप्लिकेशन नंबर/पिछले वर्ष का रोल नंबर/उम्मीदवार का नाम दर्ज करने की जरूरत पड़ेगी।

एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एडमिट कार्ड आईडी, केंद्र का नाम व पता, फोटोग्राफ और हस्ताक्षर समेत अन्य जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा विषय का नाम, कोड, तारीख, समय और जरूरी गाइडलाइंस भी उपलब्ध होगी। रेगुलर विद्यार्थियों के लिए प्रवेश पत्र स्कूलों में उपलब्ध होंगे। सभी विद्यार्थियों को दिशानिर्देशों को अच्छे से पढ़ने और इनका पालन करने की सलाह दी जाती है।

ऐसे डाउनलोड करें हॉल टिकट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  3. एप्लिकेशन नंबर/पिछले वर्ष का रोल नंबर/विद्यार्थी के साथ माता-पिता का नाम दर्ज करें।
  4. “Proceed” के लिंक पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। इसे अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  6. भविष्य के संदर्भ में इसका प्रिंटआउट निकाल कर रख लें। इसके बिना छात्रों को एग्जामिनेशन हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

प्राइवेट स्टूडेंट्स एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक 

बोर्ड परीक्षा की तारीख बदली 

हाल ही में सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा के शेड्यूल में बदलाव किया है। प्रशासनिक कारणों को लेकर 3 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी है। अब कक्षा 10वीं का एग्जाम 11 मार्च को होगा। वहीं 12वीं का पेपर 10 अप्रैल 2026 को होगा। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। सभी विषयों के बीच पर्याप्त समय दिया गया है। प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का समय भी दिया जाएगा। रिपोर्टिंग टाइम सुबह 9:30 बजे है। करीब 45 लाख स्टूडेंट्स इसमें शामिल होंगे।

ऐसे डाउनलोड करें टाइम टेबल

  1. सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर “सीबीएसई बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल 2026” के लिंक पर क्लिक पर क्लिक करें।
  3. शेड्यूल का पेज खुलेगा।
  4. विषयवार तारीख और समय अच्छे से चेक करें। फिर डाउनलोड कर लें।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews