CBSE का बड़ा फैसला, इन देशों में स्थगित हुई 5 और 6 मार्च को होने वाली बोर्ड परीक्षा, अहम नोटिस जारी

मिडल ईस्ट देशों में सीबीएसई ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा स्थगित कर दी है। इससे संबंधित नोटिस जारी किया गया है। हालांकि भारत इसका प्रभाव नहीं पड़ेगा। 
cbse board exam 2026

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने विद्यार्थियों के हित में बड़ा कदम उठाया है। मिडल ईस्ट के कुछ देशों में 5 और 6 मार्च को आयोजित होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई है। यह फैसला इन देशों के मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों और तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए लिया गया है। इससे पहले 2 जनवरी को भी को भी कक्षा दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं स्थगित की गई थी।

सीबीएसई द्वारा जारी नोटिस के मुताबिक यह फैसला, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, कतर, ओमान, कुवैत, बहरीन और ईरान जैसे देशों पर के लिए लागू होगा। भारतीय छात्रों पर इसका असर नहीं पड़ेगा। शेड्यूल के मुताबिक निर्धारित तारीख पर भारत के सभी केंद्र पर परीक्षा आयोजित की जाएगी।

नई तारीख जल्द घोषित होगी

नोटिस में बोर्ड ने स्पष्ट किया है की परीक्षा रद्द नहीं की गई है। नई तारीख है जल्द ही घोषित की जाएगी। बोर्ड 5 मार्च तक स्थिति की समीक्षा करेगा। इसके बाद ही 7 मार्च और इसके बाद आयोजित होने परीक्षाओं को लेकर कोई अहम फैसला लेगा। सीबीएसई ने छात्रों को झूठी खबरों पर भरोसा न करने की सलाह दी है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट http://www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

कब तक चलेगी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा?

सीबीएसई कक्षा दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा 17 फरवरी से ही शुरू हो चुकी हैं। दसवीं फेज-1 परीक्षा 11 मार्च को खत्म होगी। वहीं  कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 अप्रैल तक जारी रहेगी। 3 मार्च को कक्षा दसवीं तिब्बतन, जर्मन, नेशनल कैडेट कॉर्प्स, बोडो, तांगखुल, जापानी, भूटिया, स्पेनिश, कश्मीरी, मिज़ो, भाषा मेलायु और एलिमेंट्स ऑफ़ बुक्कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा आयोजित होने वाली थी। जिसे 10 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है।

3 मार्च को होने वाली कक्षा 12वीं लीगल स्टडीज परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी। 5 मार्च को कक्षा बारहवीं साइकोलॉजी और कक्षा दसवीं सिंधी, मलयालम, ओड़िया, आसामी, कन्नड़ और कोकबोरोक का पेपर आयोजित किया जाएगा। 4 मार्च को छुट्टी रहेगी। इस दिन कोई भी परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews