साल 2026 में कब होगी CBSE कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा? संभावित शेड्यूल जारी, छात्र नोट कर लें तारीख 

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2026 की संभावित तारीख घोषित हो चुकी है। दो चरणों में एग्जाम होंगे। लाखों उम्मीदवार शामिल होंगे। आइए जानें कब कौन-सा पेपर होगा?
cbse board exam 2026-27

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 से नए नियमों के साथ आयोजित होगी। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने ड्राफ्ट स्कीम के साथ-साथ संभावित शेड्यूल भी जारी किया है। जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें अगले साल दसवीं बोर्ड एग्जाम दो बार होगा। पहला फेज फरवरी और दूसरा मई में आयोजित होगा। आधिकारिक नोटिस के मुताबिक पहले चरण की परीक्षा 17 फरवरी से लेकर 6 मार्च 2026 के बीच होगी। वहीं दूसरे चरण की परीक्षा 5 मई से लेकर 20 मई 2026 तक आयोजित होगी। इसमें 26.60 लाख छात्र शामिल हो सकते हैं।

संभावित डेटशीट तैयार, ये होंगे मुख्य विषय 

दसवीं की बोर्ड परीक्षा में विज्ञान, गणित, सोशल साइंस, हिंदी और इंग्लिश मुख्य विषय होंगे। क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं को एक ग्रुप में और अन्य विषयों कोअन्य ग्रुप में सूचीबद्ध किया गया है। परीक्षा वर्तमान सिलेबस और पाठ्यपुस्तकों के आधार पर होगी। डेटशीट त्योहारों और गर्मी की छुट्टियाँ को ध्यान में तैयारी की गई है। छात्रों को दो विषयों की परीक्षा के दौरान अंतराल भी प्रदान किया जाएगा।

कब होगा कौन सा पेपर?

पहले दिन यानी 17 फरवरी 2026 को गणित विषय की परीक्षा होगी। सोशल साइंस एग्जाम 23 फरवरी, साइंस की 25 फरवरी, हिंदी 27 फरवरी, इंग्लिश 2 मार्च और अन्य भाषाओं की परीक्षा 6 मार्च से लेकर 4 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। परिणाम 20 अप्रैल 2026 तक घोषित होंगे। दूसरे फेज की 5 मई 2026 गणित की परीक्षा, सोशल साइंस 9 मई, गणित 13 मई, अंग्रेजी 18 मई और हिंदी की परीक्षा 21 मई 2026 को आयोजित की जाएगी। परिणाम 3 जून 2026 तक घोषित होंगे।

बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणाम जल्द होंगे घोषित?

सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षाएं खत्म हो चुकी है। छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। पिछले वर्ष के ट्रेंड्स को देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि परिणाम 15 मई तक घोषित हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में कोई भी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अपडेट के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews