साल में दो बार होगी CBSE बोर्ड परीक्षा, सेशन 2026-27 में लागू होगा नियम, जारी होगा ग्लोबल पाठ्यक्रम, पढ़ें पूरी खबर

शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ है। "साल में दो बार बोर्ड परीक्षा" को लेकर चर्चा हुई। सीबीएसई को ग्लोबल पाठ्यक्रम जारी करने का निर्देश भी दिया गया है।
cbse news

केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड साल में दो बार कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की योजना बना रहा है। नई प्रणाली सेशन 2026-27 में लागू हो सकती है। सीबीएसई जल्द ही 260 विदेशी विद्यालयों के लिए वैश्विक पाठ्यक्रम जारी करेगा। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने दी है।

प्रधान ने कहा, “छात्रों के लिए एक स्ट्रेस फ्री लर्निंग का माहौल बनाने पर सरकार का फोकस है। परीक्षा में सुधार और बदलाव इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महत्वपूर्ण कदम है। इस दिशा में कदम आगे बढ़ते हुए स्कूल एजुकेशन सचिव, सीबीएसई चेयरमैन और अन्य अधिकारियों से “साल में दो बार परीक्षा का संचालन” के साथ विस्तृत विचार-विरमर्श किया गया है। इस विचार-विमर्श का मसौदा स्कीमा सीबीएसई द्वारा सार्वजनिक परामर्श के लिए रखा जाएगा।”

एजुकेशन में होगा बदलाव, छात्रों को लाभ

बोर्ड का यह फैसला शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव ला सकता है। नया सिस्टम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर आधारित होगा। इससे छात्रों को लाभ होगा। उच्च स्तरीय परीक्षा से संबंधित तनाव को कम करने में मदद करेगा। स्टूडेंट्स को अपने अंक सुधारने का मौका भी मिलेगा। नए प्रणाली के तहत बोर्ड परीक्षा जनवरी-फरवरी और मार्च-अप्रैल में आयोजित होगी। वर्तमान में परीक्षा फरवरी-मार्च में आयोजित होती है। इसके अलावा सप्लीमेंट्री परीक्षा भी होती है।

बैठक में हुई इन मुद्दों पर चर्चा

शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान की अध्यक्षता में सचिव, DoSEL, सचिव ईआर, विदेश मंत्रालय, सीबीएसई, केवीएस, एनवीएस, एनसीईआरटी प्रमुखों और वैश्विक स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन हुआ। इस दौरान वैश्विक पाठ्यक्रम की स्थापना और कार्यन्वयन के तौर-तरीकों पर चर्चा भी की गई। बोर्ड अगले साल विदेशी स्कूलों में वैश्विक पाठ्यक्रम शुरू करने और एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews