CBSE Board Result: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट पर आई नई अपडेट, जल्द घोषित होंगे परिणाम, तारीख अभी भी कंफर्म नहीं

10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग ऐप पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे।
cbse board result 2024

CBSE Board Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट को लेकर कोई भी तारीख घोषित नहीं की है। करीब 39 लाख छात्रों को परिणाम का इंतजार है। रिजल्ट को लेकर नई अपडेट सामने आई है, जो छात्रों के बीच कन्फ़्युजन को बढ़ा भी सकती है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 20 मई से पहले भी परिणाम जारी हो सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले साल बोर्ड रिजल्ट 12 मई को घोषित हुए थे।

सीबीएसई डायरेक्टर (स्किल एजुकेशन एंड ट्रेंडिंग) डॉ बिश्वजित साहा ने कहा, “बोर्ड रिजल्ट पर काम कर रहा है। परिणाम की घोषणा कभी भी हो सकती है। एक सटीक तारीख को लेकर कुछ नहीं कहा जा सकता। हमने पहले ही 20 मई से बाद रिजल्ट जारी करने की घोषणा कर दी है। उन्होनें कहा, “जितनी जल्दी प्रक्रिया पूरी होती है उतनी जल्दी परिणाम घोषित होंगे। रिजल्ट 20 मई से पहले भी जारी हो सकते हैं।”

ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट घोषित होते ही छात्र ऑफिशियल वेबसाइट, डिजीलॉकर, उमंग ऐप पर जाकर अपना स्कोर चेक कर पाएंगे। इसके लिए एडमिट कार्ड, स्कूल नंबर और रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। छात्रों को अपडेट्स के लिए नियमित तौर पर ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseresults.nic.in/ या www.cbse.gov.in विजिट करते रहने की सलाह दी जाती है।

पास होने के लिए लाने होंगे इतने अंक

छात्रों को पास होने के लिए प्रत्येक विषय में 33% अंक प्राप्त करने होंगे। इस साल छात्रों के बीच कॉम्पिटिशन को रोकने के लिए सीबीएसई ने टॉपर्स लिस्ट जारी न करने का निर्णय लिया है। इस साल सीआईएससीई ने भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में पर्सेंटेज की जानकारी भी नहीं मिलेगी।

पिछले वर्ष का परिणाम कैसा था?

पिछले वर्ष के आंकड़ों की चर्चा करें तो कक्षा 10वीं की परीक्षा कुल 20,16,779 छात्रों के पास किया था। पासिंग प्रतिशत 93.125 था। लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 94.25% था। वहीं लड़कों का पासिंग प्रतिशत 92.72% था। कक्षा 12वीं में छात्रों का पासिंग प्रतिशत 90.68% था। जिसमें लड़कियों का पासिंग प्रतिशत 84.67% और लड़कों या 87.33% था।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews