CBSE CTET 2022 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, सीटीईटी परीक्षा के लिए “प्री एडमिट कार्ड” जारी, जानें महत्वपूर्ण अपडेट

CBSE CTET 2022 : उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी, सीटीईटी परीक्षा के लिए “प्री एडमिट कार्ड” जारी, जानें महत्वपूर्ण अपडेट

CBSE CTET Admit Card 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दी गई है। एडमिट कार्ड उम्मीदवार सीटीईटी ऑफिशल वेबसाइट से जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सीटीईटी परीक्षा की तारीख और शिफ्ट की जानकारी एडमिट कार्ड के जरिए दी जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होनी है।

कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी परीक्षा

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्री एडमिट कार्ड जारी किया गया है। एडमिट कार्ड हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। परीक्षा दिसंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच आयोजित की जाएगी। कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड पर परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

हालांकि सीबीएसई द्वारा अभी तक परीक्षा की तारीख को का ऐलान नहीं किया गया है। उम्मीदवारों से ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होनी है। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12:00 बजे तक संचालित की जाएगी। दूसरी शिफ्ट की परीक्षा 2:30 बजे से शुरू होकर शाम 5:00 बजे तक आयोजित होगी।

उम्मीदवारों को दिसंबर और जनवरी महीने के दौरान निर्धारित तारीख में आवंटित सीटीईटी परीक्षा पेपर 1 और 2 परीक्षा सहित आवंटित परीक्षा शहर जाने के लिए परीक्षा पोर्टल पर जाना अनिवार्य होगा। इसके लिए एग्जाम डेट और सिटी लिंक पर क्लिक कर उमेदवार इसकी जानकारी ले सकेंगे।

ऐसे होगी परीक्षा

सीटीईटी परीक्षा के लिए दो पेपर होंगे। पहले पेपर के लिए वैसे उम्मीदवारों को परीक्षा में शामिल होना होगा, जो कक्षा एक से पांचवीं तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं। वही पेपर टू की परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाएगी। जिन्हें छठी से आठवीं तक के लिए शिक्षक बनना है। वो व्यक्ति दोनों स्तर की परीक्षा में शामिल होना चाहता है. उसे दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

सीटीईटी परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के चरण

  • सीटीईटी की आधिकारिक साइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध CTET एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें ।
  • भविष्य की जरूरत के लिए कॉपी अपने पास रखें।
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews