6 सितंबर को CBSE CTET 2026, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड, नोट कर लें तारीख, जानें कैसे करें डाउनलोड?

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड जल्द ही जारी होगा। जिसे उम्मीदवार लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज डाउनलोड कर सकते हैं। यहाँ तारीख और स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस बताया गया है। 
CBSE CTET 2026

सीबीएसई सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CBSE CTET 2026) का आयोजन देशभर के विभिन्न शहरों में 6 सितंबर को होने वाला है। इसमें दो पेपर शामिल होंगे। केंद्रीय माध्यमिक माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने एडमिट कार्ड के लिए संभावित तारीख बोर्ड ने पहले ही घोषित कर दी है। परीक्षा शुरू होने से 2 दिन पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ctet.nic.in/ पर जाकर प्रवेश पत्र डाउनलोड कर पाएंगे। संभावित तारीख 3 या 4 सितंबर है। इसके लिए एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी।

सीबीएसई सीटीईटी एडमिट कार्ड परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र बेहद भी महत्वपूर्ण होता है। इसमें उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, फोटोग्राफ, परीक्षा की तारीख, शिफ्ट, पेपर, परीक्षा केंद्र का नाम, पता रिपोर्टिंग टाइम और अन्य जानकारी उपलब्ध होती है। इसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन अनिवार्य होता है।

ऐसे करें डाउनलोड 

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में सीबीएसई सीटेट सितंबर 2026 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  3. जरूरी जानकारी दर्ज करके लॉग इन करें।
  4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड का पेज खुलेगा। इसमें दी गई जानकारी अच्छे से चेक करें और डाउनलोड कर लें।
  5. भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार प्रवेश पत्र का प्रिंट आउट निकाल कर जरूर रख लें।

कब होगी परीक्षा?

परीक्षा का आयोजन देश भर के विभिन्न शहरों में 6 सितंबर को दो शिफ्टों में होगा। हालांकि इंफॉर्मेशन बुलेटिन में बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती है, तो परीक्षा 5 सितंबर को भी आयोजित हो सकती है। पहली शिफ्ट में पेपर 2 का आयोजन किया जाएगा, एग्जाम सुबह 9:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक चलेगा। वहीं दूसरी शिफ्ट में पेपर-1 का आयोजन होगा। परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी और शाम 5:00 बजे खत्म होगी। मॉर्निंग शिफ्ट के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 7:30 बजे और इवनिंग शिफ्ट के लिए दोपहर 12:30 बजे है।

पेपर-1 कक्षा 1 से लेकर पांचवी शिक्षकों की पात्रता के लिए आयोजित किया जाएगा। वहीं पेपर-2  कक्षा 6 से लेकर आठवीं के शिक्षकों के लिए आयोजित होगा। ऐसे उम्मीदवार जो कक्षा एक से लेकर आठवीं तक के शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें पेपर-1 और पेपर-2 दोनों में शामिल होना होगा। दोनों पेपर में 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें 5 सेक्शन शामिल होंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर एक अंक मिलेंगे।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews