CBSE CTET Result 2024: केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक, इन स्टेप्स को करें फॉलो

CBSE CTET 2024 Result

CBSE CTET Result 2024: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने केन्द्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा जनवरी सेशन (सीबीएसई सीटीईटी रिजल्ट) का परिणाम घोषित कर दिया है। 18वीं सीटीईटी परीक्षा में शामिल हो चुके उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://ctet.nic.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

डीजीलॉकर पर मिलेगा मार्कशीट

DigiLocker पर उम्मीदवारों को मार्क शीट और सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। इस संबंध में सीबीएसई ने नोटिफिकेशन भी जारी किया है। जिसमें कहा गया, “सीबीएसई ने डीजीलॉकर के जरिए सीटीईटी कैंडीडेट्स को डिजिटल मार्कशीट और एलीजिबिलिटी सर्टिफिकेट देने की व्यवस्था की गई है।

26 लाख उम्मीदवारों ने किया था आवेदन 

21 जनवरी को सीटीईटी परीक्षा का आयोजन हुआ था। कुछ दिनों पहले ही प्रोविजनल आन्सर-की जारी हुई थी। परीक्षा के लिए 26, 93526 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण किया था। पेपर 1 के लिए 9.58 लाख और पेपर 2 के लिए 17.25 उम्मीदवारों ने अप्लाई किया था। इसमें से केवल 84% उम्मीदवारों ने ही एग्जाम में शामिल हुए थे। बता दें कि पेपर 1 के तहत कक्षा 1 से 5के लिए शिक्षकों का चयन होता है। पेपर 2 कक्षा 6 से 8 शिक्षकों के लिए आयोजित होता है।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहाँ पेपर को चुनें। अपना एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट का पेज खुलेगा, इसे डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ में रिजल्ट का प्रिन्ट आउट निकाल कर आप अपने पास रख सकते हैं।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews