CBSE मार्कशीट-सर्टिफिकेट खोने पर न हों परेशान, ऐसे करें डुप्लिकेट कॉपी के लिए आवेदन, लिंक और प्रोसेस जानें

सीबीएसई छात्रों को डुप्लिकेट दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा देता है। ऑनलाइन घर बैठे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस यहाँ बताया गया है। 
CBSE news

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) डुप्लीकेट शैक्षणिक दस्तावेज प्राप्त करने की सुविधा भी देता है। इसलिए छात्रों को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा गम हो जाने परेशान होने की जरूरत नहीं हु। छात्र घर बैठे  सीबीएसई के दिए DADS पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। डिजिटल दस्तावेजों के लिए किसी पर कोई फीस नहीं लगती। लेकिन यदि प्रिंटेड दस्तावेज प्राप्त करना चाहते हैं, तो निर्धारित शुल्क का भुगतान भी करना पड़ सकता है।

सीबीएसई के आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक छात्र डुप्लीकेट मार्कशीट, पासिंग सर्टिफिकेट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट जैसे एकेडमी डॉक्यूमेंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई अकादेमिक रिपॉजिटरी पर महत्वपूर्ण दस्तावेजों को रिकॉर्ड करके रखता है। एंपलॉयर और शिक्षण संस्थान छात्रों के एकेडमिक रिकॉर्ड को ऑनलाइन वेरीफाई करने के लिए इस रिपॉजिटरी का इस्तेमाल कर सकते हैं। डिजिटल अड़केमिक सर्टिफिकेट छात्रों को डिजिलॉकर के जरिए उपलब्ध करवाया जाता है।

कितनी लगेगी फीस?

5 सालों के भीतर यदि छात्र प्रिंटेड दस्तावेजों के लिए आवेदन करते हैं, तो उन्हें 250 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं यदि 5 साल से अधिक और 10 साल के भीतर आवेदन करते हैं, तो उन्हें 500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 10 साल से अधिक या 20 साल तक के भीतर यदि छात्र प्रिंटेड दस्तावेजों के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें 1000 रुपये तक शुल्क का भुगतान करना होगा। बोर्ड छात्रों को एप्लीकेशन ट्रैक करने की सुविधा भी देता है। ताकि उन्हें पता चल सके कि उनके दस्तावेज कहां तक पहुंचे हैं। इसके अलावा यदि कोई उम्मीदवार एप्लीकेशन आईडी भूल जाता है तो उसे फिर से आईडी पाने की सुविधा बोर्ड देता है।

ऐसे करें आवेदन 

  1. सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ पर जाएं।
  2. होमपेज पर मुख्य वेबसाइट को चुनें।
  3. अब “डुप्लिकेट अकादेमिक डॉक्युमेंट सिस्टम (DADS)” के लिंक पर क्लिक करें ।
  4. नया पेज खुलेगा। यहाँ प्रिंटेड डॉक्युमेंट के लिंक पर क्लिक करें।
  5. क्लास, रोल नंबर, पासिंग ईयर, उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, ईमेल आईडी इत्यादि जानकारी दर्ज करें।
  6. कैप्चा कोड दर्ज करके ओटीपी प्राप्त करें। “Search” बटन पर क्लिक करें।
  7. इसके पास दस्तावेज को सिलेक्ट करें और अप्लाइ करें।
  8. शुल्क भुगतान करें। नियमित तौर पर एप्लिकेशन स्टेटस चेक करते रहें।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews