CBSE Exam 2023 : 10वीं-12वीं छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट, प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी, नियम तय

cbse exam 2024

CBSE Exam 2023: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा सीबीएसई सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप जारी कर दिया गया है। 1 जनवरी 2023 से प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू होगी। सीबीएसई 10वीं-12वीं परीक्षा 15 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी।

1 जनवरी 2023 से सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल परीक्षा की सभी डिटेल सीबीएसई पर जारी की गई है। आधिकारिक सूचना के मुताबिक कक्षा दसवीं के वार्षिक परीक्षा के लिए तैयारी शुरू होने वाली है। परीक्षा के लिए स्कूलों, क्षेत्रीय कार्यालय और छात्रों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के विवरण दिए गए है।

सीबीएसई के जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक सभी को प्रैक्टिकल परीक्षा आंतरिक मूल्यांकन और प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए सीबीएसई द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन का अनुसरण करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों के लिए निर्देश

  • छात्रों के लिए दिए गए निर्देश में उम्मीदवारों और माता-पिता को सुनिश्चित करना होगा कि स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की लिस्ट में अध्ययन के विषय के सही उल्लेख हुए हैं।
  • इसके अलावा माता-पिता अभिभावक को सलाह दी गई है कि प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए विषय और कोर्स के बारे में पूरी जानकारी रखें।
  • इसके अलावा बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्रों को प्रेक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।
  • अगर कोई परीक्षा में शामिल नहीं होता है तो उसे दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।

स्कूल और क्षेत्रीय कार्यालयों के लिए भी दिशानिर्देश जारी किए

  • सीबीएसई द्वारा स्कूलों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए के प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए कोर्स पहले पूरा किया जाए।
  • स्कूलों को सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि परीक्षा को की पहचान के साथ ही सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी हो।
  • क्षेत्रीय कार्यालय को सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सीबीएसई मुख्यालय की तरफ से जारी प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने में सभी गाइडलाइन का पालन किया जाए।

सब्जेक्ट वाइज मार्क्स ब्रेकअप कैसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं
  • सब्जेक्ट मार्क्स ब्रेकअप और प्रैक्टिकल परीक्षा लिंक पर क्लिक करें
  • पीडीएस स्क्रीन दिखाई देगी
  • डाउनलोड करें और कॉपी अपने पास रखें
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews