
CBSE Exam 2024: फरवरी में बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने वाल हैं। कई छात्रों ने अभी से ही तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकन्डेरी एजुकेशन ने कक्षा दसवीं और बारहवीं कर लिए सैंपल पेपर जारी कर दिया है। इसके जरिए छात्र परीक्षा पैटर्न और सवालों का अंदाजा लगा सकते हैं। साथ ही तैयारी का आकलन भी कर सकते हैं। बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज़ मार्किंग स्कीम भी जारी की है। इच्छुक छात्र और छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं।
कब शुरू होगी बोर्ड परीक्षा?
सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए बोर्ड परीक्षाओं की तारीख भी घोषित कर दी है। 15 फरवार 2024 से एग्जाम शुरू होंगे और 10 अप्रैल, 2024 को समाप्त होंगे। कुल 55 दिनों तक देश भर के विभिन्न केंद्रों में परीक्षाएं चलेंगी।
ऐसे डाउनलोड करें सैंपल पेपर
- सबसे पहल ऑफिशियल वेबसाइट https://cbseacademic.nic.in/ पर जाएं।
- अब “Sample Question Paper” के विकल्प को चुनें।
- “SQP 2023-24” पर क्लिक करें और कक्षा का चयन करें।
- स्क्रीन पर मार्किंग स्कीम और सैंपल पेपर की लिस्ट दिखेगी।
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है।
अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →

