CBSE का अहम नोटिस, बोर्ड परीक्षा पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की तारीख घोषित, 21 मई से आवेदन शुरू, छात्र रखें इन 7 बातों का ख्याल 

सीबीएसई ने अंक सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। 12वीं के लिए आवेदन 21 मई से शुरू होंगे। छात्रों के लिए यह बोर्ड एग्जाम में स्कोर बढ़ाने का मौका है । 
cbse board exam result

कई ऐसे छात्र हैं, जो सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। ऐसे स्टूडेंट्स को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड एक अंक बढ़वाने का अवसर देता है। रि-वैल्युएशन और रि-चेकिंग प्रक्रिया से संबंधित महत्वपूर्ण तारीख घोषित कर दी है। ऑफिशियल वेबसाइट www.cbse.gov.in पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि इस बार नए तरीके से पुनर्मूल्यांकन प्रोसेस होगा। इसमें दो चरण शामिल होंगे। पहले स्टेज में छात्र अपनी इच्छा के अनुसार किसी भी आन्सर-बुक की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। वहीं दूसरे चरण में अंक सत्यापन, रि-वैल्युएशन और दोनों सुविधा के लिए अप्लाई करने का अवसर मिलेगा। पहले मार्क्स वेरिफिकेशन की सुविधा छात्रों को मिलती थी। दूसरे चरण में उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी और अंक में पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने का मौका मिलता था।

नोट कर लें जरूरी तारीख और फीस 

कक्षा 12वीं के लिए उत्तरपुस्तिका प्राप्त करने के लिए छात्र 21 से 27 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। प्रतिविषय 700 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। 28 मई से 5 जून तक पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। मार्क्स वेरिफिकेशन की फीस 500 रुपये और रि-वैल्युएशन की 100 रुपये है। पुरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। कक्षा 10वीं के लिए आन्सर-बुक की स्कैन्ड कॉपी प्राप्त करने के लिए उम्मीदवार 27 मई से लेकर 2 जून तक अप्लाई कर सकते हैं। फीस 500 रुपये प्रति विषय है। वहीं पुनर्मूल्यांकन और मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए आवेदन तारीख का अवसर 3 से 7 जून तक मिलेगा। फीस बारहवीं के समान होगी।

इन बातों का रखें ख्याल (CBSE Revaluation 2025)

  • सीबीएसई बोर्ड पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। अंतिम तारीख समाप्त होने के बाद छात्रों को दूसरा अवसर नहीं दिया जाएगा। ऑफलाइन मोड में जमा किए गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
  • उम्मीदवार क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग के जरिए शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। डीडी/मनी ऑर्डर/ चेक/कैश या पोस्टल आर्डर के जरिए फीस भुगतान की अनुमति नहीं होगी।
  • यदि कोई छात्र सीबीएसई द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत नहीं करता है तो ऐसे में उसका एप्लीकेशन रद्द कर दिया जाएगा।
  • एक बार आवेदन करने के बाद दूसरा अवसर नहीं मिलेगा। इ
  • प्रक्रिया में अंक घट भी सकते हैं। अंकों में बदलाव के बाद उन्हें नया मार्क्स स्टेटमेंट या सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। जिसे उम्मीदवारों को स्वीकार करना होगा।
  • जमा की गई फीस रिफंड नहीं की जाएगी।
  • इसको प्रक्रिया के दौरान मार्क्स में संशोधन या देरी के नतीजे की जिम्मेदारी बोर्ड की नहीं होगी।
Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews